Edited By Punjab Kesari,Updated: 07 Oct, 2017 06:15 PM
जी.आर.पी. के सी.आई.ए. स्टाफ ने दिल्ली के एक नाइजीरियन तस्कर से ‘चिट्टा’ लेकर आ रहे 2 स्पलायरों ....
बठिंडा (परमिंद्र): जी.आर.पी. के सी.आई.ए. स्टाफ ने दिल्ली के एक नाइजीरियन तस्कर से ‘चिट्टा’ लेकर आ रहे 2 स्पलायरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से डेढ़ सौ ग्राम से अधिक उक्त नशीला पाऊडर बरामद किया है। आरोपियों के खिलाफ विभिन्न मामले दर्ज कर लिए गए हैं।
जानकारी के अनुसार जी.आर.पी. के सी.आई.ए. स्टाफ के एस.आई.शिवराज सिंह को सूचना मिली थी कि कुछ तस्कर रेलवे के जरिए नशीले पदार्थों की तस्करी कर रहे हैं। सूचना के आधार पर उन्होंने हवलदार रणधीर सिंह, हवलदार देसराज, हवलदार कुलवंत सिंह व हवलदार नसीब सिंह के साथ चैकिंग करते हुए आरोपी सोनू निवासी बीड़ तालाब को प्लेटफार्म नं.6 से नशीले पाऊडर सहित गिरफ्तार कर लिया। इसी प्रकार एक अन्य आरोपी हरजिंद्र सिंह उर्फ मदन निवासी सवाई के भोखड़ी (फिरोजपुर) को भी पुलिस ने 22 ग्राम उक्त नशीले पाऊडर सहित गिरफ्तार किया।
पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि वह दिल्ली से एक नाइजीरियन तस्कर से ‘चिट्टा’ लेकर आते थे व उसे बठिंडा व आसपास के इलाकों में सप्लाई करते थे। उन्होंने बताया कि उन्होंने उक्त नाइजीरियन का ठिकाना नहीं देखा क्योंकि वह फोन पर बात होने के बाद खुद की आकर सप्लाई करता है। आरोपियों को अदालत में पेश करके अगली कार्रवाई की जा रही है।