हेरोइन सहित नाइजीरियन व पंजाबी स्मगलर जोड़ी काबू

Edited By Punjab Kesari,Updated: 10 Nov, 2017 09:49 PM

nigerian and punjabi smugglers combine with heroin

बठिंडा क्षेत्र में हैरोइन का नशा बेचने के लिए मशहूर हुई नाइजीरियन और पंजाबी जोड़ी को आज पुलिस ने हैरोइन सहित गिरफ्तार कर लिया है जबकि बठिंडा में हैरोइन के ग्राहकों की गिरफ्तारी भी जल्दी हो सकती है।....

बठिंडा(बलविंद्र): बठिंडा क्षेत्र में हैरोइन का नशा बेचने के लिए मशहूर हुई नाइजीरियन और पंजाबी जोड़ी को आज पुलिस ने हैरोइन सहित गिरफ्तार कर लिया है जबकि बठिंडा में हैरोइन के ग्राहकों की गिरफ्तारी भी जल्दी हो सकती है। उक्त प्रगटावा एस.पी. स्र्वन सिंह, डीएसपी करनशेर सिंह और सी.आई.ए. इंचार्ज रजिंद्र कुमार ने किया। 

 

कैसे बनी नाईजीरीयन-पंजाबी जोड़ी
पुलिस द्वारा पूछताछ के बाद सामने आया है कि नाईजीरीया का माईकल चुकवोडी उर्फ बरिंक 2013 में दिल्ली में रैडीमेड कपड़े का व्यापार करने के लिए आया था। करीब एक वर्ष वह उत्तम नगर दिल्ली में रहता रहा जहां वह कपड़े का काम करता था। फिर उसकी मुलाकात एक नाइजीरियन शाईन से हुई, जो नशे का धंधा करता था। माईकल भी नशे के धंधे में पड़ गया। शाईन उसको 100 ग्राम हैरोइन की विक्री करने के बदले 10 हजार रुपए देता था। 
    

दूसरी तरफ गुरमीत सिंह उर्फ निक्का निवासी बठिंडा मैट्रिक पास है, जो मजदूरी करता था। बठिंडा का माहना नशे का धंधा करता था जो गुरमीत सिंह का दोस्त है। अधिक पैसे कमाने के लालच में गुरमीत सिंह भी नशे की समलिंग करने लगा। माहना ने उसकी मुलाकात शाईन से करवाई। वह दिल्ली से हैरोइन लाकर बठिंडा में बेचने लगा। दिल्ली से उसको 1500 रुपए प्रति ग्राम हैरोइन मिलती थी, जिसको वह यहां 2500 रुपए के हिसाब से बेचता था। इसी दौरान शाईन जरिए वह माईकल को मिला। फिर वह माईकल से ही हैरोइन खरीदने लगा। वह हर महीने दो बार दिल्ली जाता था और हर बार 100 ग्राम हैरोइन लेकर आता। बठिंडा में उसके पक्के ग्राहक बने हुए थे, जिन्हें हैरोइन सप्लाई करता था। 
 

जोड़ी को दिल्ली में किया गिरफ्तार
बठिंडा पुलिस को सूचना मिली कि गुरमीत सिंह नामक जो व्यक्ति बठिंडा में हैरोइन सप्लाई करता था जिसका संबंध दिल्ली में रहते एक नाईजीरीयन से है। पुलिस गुरमीत सिंह को बठिंडा में भी गिरफ्तार कर सकती थी परन्तु पुलिस ने ऐसा नहीं किया। क्योंकि उक्त को रंगे हाथों गिरफ्तार करने के साथ-साथ माईकल को भी गिरफ्तार करना था। इसलिए ताक लगाई बैठी पुलिस ने बीते कल गुरमीत सिंह को उत्तम नगर दिल्ली से गिरफ्तार किया जबकि 8-9 की दरमियान रात को 1 बजे वह माईकल से हैरोइन का पैकेट ले रहा था। मौके पर गुरमीत सिंह से 50 ग्राम और माईकल से 260 ग्राम हैरोइन बरामद हुई। 

 

बठिंडा में हैरोइन के ग्राहक भी गिरफ्तार होंगे
बठिंडा पुलिस ने हैरोइन समगलरों की जोड़ी को गिरफ्तार कर इनके खिलाफ थाना सिविल लाइन बठिंडा में एन.डी.पी.एस. एक्ट तहत मामला दर्ज कर लिया है। अगली कार्रवाई तहत आरोपियों से संबंधित व्यक्तियों पर नजर रखनी शुरू कर दी है। बठिंडा में हैरोइन के ग्राहकों की भी अब खैर नहीं, जो जल्दी ही गिरफ्तार किए जाएंगे। संभावना है कि पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है और इस धंधे से कई राज सामने आ सकते है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!