Edited By Punjab Kesari,Updated: 18 Nov, 2017 01:17 AM
पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह ने शुक्रवार को वीडियो कांफै्रंसिंग से क्लाऊड विधि पर आधारित नैशनल जैनरिक डाक्यूमैंट्स रजिस्ट्रेशन सिस्टम (एन.जी.डी.आर.एस.) की शुरूआत की। इससे अब मोगा और आदमपुर के तहसील कार्यालयों में ऑनलाइन रजिस्ट्री हुआ...
चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह ने शुक्रवार को वीडियो कांफै्रंसिंग से क्लाऊड विधि पर आधारित नैशनल जैनरिक डाक्यूमैंट्स रजिस्ट्रेशन सिस्टम (एन.जी.डी.आर.एस.) की शुरूआत की। इससे अब मोगा और आदमपुर के तहसील कार्यालयों में ऑनलाइन रजिस्ट्री हुआ करेगी।
कैबिनेट मंत्री ब्रह्म महिंद्रा, मनप्रीत सिंह बादल, चरणजीत सिंह चन्नी, तृप्त राजिंद्र सिंह बाजवा, अरुणा चौधरी, साधु सिंह धर्मसोत और रजिया सुल्ताना की उपस्थिति में मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह ने 5 जिलों अमृतसर, जालंधर, लुधियाना, पटियाला और एस.ए.एस. नगर (मोहाली) में इलैक्ट्रॉनिक टोटल स्टेशन प्रोग्राम (ई.टी.एस.) के पायलट प्रोजैक्ट का भी आरंभ किया। इससे जमीन की निशानदेही की जटिल प्रक्रिया अब सरल हो जाएगी।
मुख्यमंत्री ने वीडियो कांफ्रैंसिंग में हिस्सा लेने वाले कमिश्नरों और डिप्टी कमिश्नरों को संबोधित करते हुए कहा कि वह आशा करते हैं कि राजस्व विभाग लोगों को निष्पक्ष, पारदर्शी और जवाबदेह शासन मुहैया करवाएगा। उन्होंने इन अधिकारियों को निर्देश दिए कि राजस्व अदालतों में वर्षों से लंबित पड़े सभी मामले 31 मार्च, 2018 तक निपटाने को यकीनी बनाया जाए।