VIDEO-नवांशहर की मां बेटी की कनाडा में हत्या

Edited By Punjab Kesari,Updated: 13 Jan, 2018 09:23 PM

कनाडा के शहर ब्रमटन में शुक्रवार रात नवांशहर के गांव छोकरां निवासी एक महिला व उसकी बेटी की चाकुओं से गोद कर हत्या कर दी गई। हत्या का शक घर में रह रहे दामाद पर जताया जा रहा है। दोनो मृतक गांव छोकरा के सरपंच कुलदीप सिंह की पत्नी व उनकी बेटी है।लोहड़ी...

नवांशहर:कनाडा के शहर ब्रैंपटन में शुक्रवार रात नवांशहर के गांव छोकरां निवासी एक महिला व उसकी बेटी की चाकुओं से गोद कर हत्या कर दी गई। हत्या का शक घर में रह रहे दामाद पर जताया जा रहा है। दोनो मृतक गांव छोकरा के सरपंच कुलदीप सिंह की पत्नी व उनकी बेटी है।

लोहड़ी के पर्व पर गांव में सूचना मिलते ही मातम का माहौल छा गया। मृतक महिला के बेटे हरविंदर सिंह व राजिंदर सिंह ने बताया कि वर्ष 2007 में उनकी इकलौती बहन बलजीत कौर कनाडा गई थी। करीब दो साल पहले उसकी शादी जालंधर के गांव समरामां के रहने वाले देवेंद्र सिंह के साथ हुई थी। उनके आठ महीने का एक बेटा है। दोनो बेटों ने बताया कि करीब दो साल पहले उनके पिता सरपंच कुलदीप सिंह व उनकी माता अवतार कौर (60 साल) अपनी बेटी को मिलने गए हुए थे।

उन्होंने बताया कि शनिवार देर शाम को उनके पिता सरपंच कुलदीप सिंह को उन्हें फोन आया कि उनकी माता अवतार कौर व उनकी बहन बलजीत कौर (32) की चाकू गोंद कर हत्या कर दी गई है। हत्या की वजह अभी तक पता नहीं चली है। हरविंदर व राजिंदर ने बताया कि उनके पिता ने बताया कि पुलिस हत्या का शक उनके दामाद पर जता रही है।

फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरु कर दी है। दोनो बेटों ने बताया कि उनके पिता ने कनाडा से फोन पर बताया कि घटना रात 10-11 बजे की है। उस समय वह काम पर गए हुए थे। जहां पुलिस ने उन्हें इस बात की सूचना दी। जब वह अपने पिता के साथ घर पहुंचे तो खून से लथपथ मां और बेटी का शव पड़ा था।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने घर में उनके दामाद व आठ महीने के बेटे को भी अपनी कस्टडी में ले लिया है। उन्होंने बताया कि एक दिन पहले ही सारे परिवार की उनसे बातचीत हुई जिसमें उन्होंने बताया कि वह बलजीत कौर के बेटे रणवीर सिंह की लोहड़ी मना रहे हैं। 

घर में पूरी तरह से खुशी का माहौल था। एक दम ऐसी सूचना मिलने से गांव छोकरा में सारा परिवार सकते में हैं। गांव छोकरा में सूचना मिलते ही मातम का माहौल छा गया। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!