Edited By Punjab Kesari,Updated: 27 Oct, 2017 05:29 PM
फिरोजपुर से फाजिल्का जा रहे पंजाब के कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने एक्सीडेंट में घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाया
फिरोजपुर(कुमार) ः फिरोजपुर छावनी में सारागढ़ी गुरुद्वारा साहिब के नजदीक शुक्रवार को लोग उस समय हैरान रह गए जब उन्होंने देखा कि सड़क पर गिर कर घायल हुए एक मोटरसाइकिल चालक फौजी को कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू कार में से निकल कर खुद उठा रहे हैं। नवजोत सिद्धू ने हादसे में घायल हुए राजेश खुराना को देखा और अपना काफिला रुकवा कर जे. ई. पी. डबल्यू. डी. फिरोजपुर नरिन्दर ककड और ट्रैफिक इंचार्ज कुलदीप शर्मा आदि की मदद से फौजी को इलाज के लिए सिविल अस्पताल फिरोजपुर पहुंचाया।
जानकारी के अनुसार नवजोत सिद्धू अबोहर में एक समरोह में शामिल होने के लिए फिरोजपुर से निकल रहे थे तो उन्होंने सड़क पर गिरा मोटरसाईकिल सवार देखा जिसके बाद उन्होंने अपने काफिले की सारी गाड़ियों को रुकवा राजेश खुराना टोनी को रोका अौर जे.ई.पी.डबल्यू.डी फिरोजपुर नरेंद्र कक्कड़ तथा ट्रैफिक इंचार्ज कुलदीप शर्मा अादि की मदद से अस्पताल पहुंचाया। इतना ही नहीं उन्होंने अपने सुरक्षा कर्मचारी को डांटते कहा कि घायल व्यक्ति को देखकर भी अाप अागे चले गए। हमारा फर्ज बनता है घायल को देख उसे अस्पताल पहुंचाया जाए। इसी बीच एक अादमी बोला सिद्धू साहब हम फंक्शन के लिए लेट हो रहे हैं तो उन्होंने कहा फंक्शन तो रोज होते हैं यहां किसी की जिंदगी का सवाल है।