Edited By Punjab Kesari,Updated: 27 Dec, 2017 01:11 PM
पंजाब के कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने आगामी सत्र में पंजाबियों के लिए खास तोहफे की पेशकश की है। जानकारी के मुताबिक नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि हमारा समय जनवरी से शुरु होगा, हम लोकसभा चुनाव से पहले विकास की झड़ी लगाएंगे।
खन्नाः पंजाब के कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने आगामी सत्र में पंजाबियों के लिए खास तोहफे की पेशकश की है। जानकारी के मुताबिक नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि हमारा समय जनवरी से शुरु होगा और हम लोकसभा चुनाव से पहले विकास की झंडी जरूर लहराएंगे।
उन्होंने कहा कि समूचे पंजाब का विकास करना कांग्रेस की जिम्मेदारी है और हम अपनी यह जिम्मेदारी बखूबी निभाएंगे। सिद्धू ने कहा कि हमें विरासत में ऋणि माहौल मिला है जिसके लिए हमने तीन लाख करोड़ रुपए का कर्ज लिया है। उन्होंने कहा कि हमारा समय जनवरी से शुरु होगा। हमारे पास लोकसभा चुनावों से पहले विकास के लिए एक साल का समय है और हम इस सत्र में अपनी जिम्मेदारियां जरूर निभाएंगे।