Edited By Punjab Kesari,Updated: 20 Sep, 2017 03:10 PM
पंजाब के लोकल बॉडीज मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू द्वारा भ्रष्ट अधिकारियों को सस्पैंड करने का पंजाब कांग्रेस के सचिव नरिन्द्र मक्कड़ ने स्वागत
लुधियाना (रिंकू): पंजाब के लोकल बॉडीज मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू द्वारा भ्रष्ट अधिकारियों को सस्पैंड करने का पंजाब कांग्रेस के सचिव नरिन्द्र मक्कड़ ने स्वागत करते हुए कहा कि कैप्टन सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ है और अकाली सरकार के कार्यकाल में भ्रष्टाचार करने वाले अधिकारियों को बख्शा नहीं जाएगा।
उन्होंने कहा कि पंजाब की कांग्रेस सरकार ने अपने 6 महीने के कार्यकाल में जनहित में जो कार्य करके दिखाए उसे अकाली-भाजपा सरकार अपने 10 साल के कार्यकाल में भी नहीं कर पाई और यही कारण है कि विरोधियों से यह सब बर्दाश्त नहीं हो पा रहा। कांग्रेसी नेता मक्कड़ ने कहा कि कैप्टन सरकार से 6 महीने का हिसाब मांगने वाले भाजपाई पहले पंजाब में अपने 10 साल के कार्यकाल और देश में मोदी सरकार के लगभग साढ़े 3 साल के कार्यों का हिसाब दें।