Edited By Punjab Kesari,Updated: 22 Oct, 2017 01:40 PM
पी.ओ. स्टाफ ने 2011 में हुए नत्थू हत्याकांड केमामले में भगौड़ा करार दिए गए 1 आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को अदालत में पेश किया जा रहा है ताकि अगली कार्रवाई हो सके। जानकारी देते हुए पी.ओ. स्टाफ के प्रभारी गुरतेज सिंह ने बताया कि आरोपी मनोज कुमार...
बठिंडा (परमिंद्र): पी.ओ. स्टाफ ने 2011 में हुए नत्थू हत्याकांड केमामले में भगौड़ा करार दिए गए 1 आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को अदालत में पेश किया जा रहा है ताकि अगली कार्रवाई हो सके। जानकारी देते हुए पी.ओ. स्टाफ के प्रभारी गुरतेज सिंह ने बताया कि आरोपी मनोज कुमार उर्फ निक्कू ने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर 2011 के दौरान नत्थू राम निवासी बठिंडा की हत्या कर दी थी।
उक्त मामला एक लड़की से जुड़ा हुआ था जिसमें नत्थू राम ने आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई हुई थी। इसी कारण उक्त लोग उससे रंजिश रखते थे। इस रंजिश में ही आरोपियों ने उसकी हत्या कर दी थी। इस मामले में अन्य आरोपियों को अदालत द्वारा सजा सुनाई जा चुकी है जबकि मनोज कुमार उर्फ निक्कू व उसका 1 अन्य साथी फरार हो गया। बाद में अदालत ने उक्त आरोपियों को भगौड़ा घोषित कर दिया था। शनिवार को पुलिस ने एक सूचना के आधार पर उक्त आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।