अब जेल में हर गतिविधि पर नजर रखेगी ‘तीसरी आंख’

Edited By Updated: 23 Jan, 2017 11:28 AM

nabha jail break

नाभा जेल ब्रेक कांड के बाद राज्य की जेलों का सुरक्षा घेरा मजबूत करने के लिए ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। इसी कड़ी के तहत पंजाब

लुधियाना (स्याल): नाभा जेल ब्रेक कांड के बाद राज्य की जेलों का सुरक्षा घेरा मजबूत करने के लिए ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। इसी कड़ी के तहत पंजाब इंफोटैक विभाग की टीम ने शेरगिल की अगुवाई में ताजपुर रोड स्थित केन्द्रीय जेल का निरीक्षण किया। इस टीम के साथ जेल के डिप्टी सुपरिंटैंडैंट सुखमिंद्र सिंह सुक्खी, फैक्टरी सुपरिंटैंडैंट नरपिंद्र सिंह व सहायक सुपरिंटैंडैंट परमजीत सिंह ने जेल परिसर, मुलाकात स्थल, दीवार के बाहरी रास्ते, जेल के अंदर विभिन्न रास्तों व बैरकों सहित कई स्थानों का निरीक्षण किया। टीम ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने के मद्देनजर उक्त सभी स्थानों पर सी.सी.टी.वी. लगाए जाएंगे। 
 
250 सी.सी.टी.वी. कैमरे लगेंगे 
टीम ने बताया कि सी.सी.टी.वी. लगाए जाने से कैदी व हवालातियों की गतिविधियों पर नजर रहेगी। उनके साथ मिलने आने वाले लोग भी तीसरी आंख की नजर में रहेंगे। उन्होंने बताया कि जेल परिसर के साथ सैंट्रल जेल के विभिन्न स्थानों पर 250 के लगभग सी.सी.टी.वी. लगाने का प्रस्ताव भेजा गया है। 


केंद्रीय जेल में 30 बैरकें 
केन्द्रीय जेल में 30 के लगभग बैरकें हैं। प्रत्येक बैरक में कैदियों व हवालातियों की गिनती 120 से 150 के बीच रखी जा रही है। इसके अतिरिक्त कुछ नई बैरकें भी बनाई गई हैं। केन्द्रीय जेल में कैदियों व हवालातियों की संख्या 3,000 के करीब बताई जा रही है। 

मेन कंट्रोल रूम होगा स्थापित   
जेल में सी.सी.टी.वी. के प्रत्येक स्थान पर नजर रखने के लिए एक मेन कंट्रोल रूम भी स्थापित होगा। जहां पर बड़ी एल.ई.डी. लगाई जाएगी, जिसके माध्यम से कर्मचारी पूरी मुस्तैदी से जेल परिसर से लेकर बैरकों तक पूरी नजर रखेंगे। 

सुरक्षा को लेकर उठाए जाएंगे सख्त कदम  
पंजाब की जेलों के ए.डी.जी.पी. रोहित चौधरी के प्रयासों से जेलों की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने के साथ कुछ अन्य ठोस कदम भी उठाए जाएंगे। नाभा जेल ब्रेक कांड के चलते पंजाब की सभी जेलों में आगे से ऐसा कोई कांड न हो, को देखते हुए अब सी.सी.टी.वी. लगाने की योजना बनाई गई है। 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!