Edited By Punjab Kesari,Updated: 21 Jul, 2017 05:10 PM
गुरुद्वारा श्री बिबानगढ़ साहिब में गत 13 जुलाई को मुख्य सेवादार बाबा प्यारा सिंह के कत्ल के आरोप में फतेहगढ़ साहिब पुलिस द्वारा
फतेहगढ़ साहिब (जगदेव): गुरुद्वारा श्री बिबानगढ़ साहिब में गत 13 जुलाई को मुख्य सेवादार बाबा प्यारा सिंह के कत्ल के आरोप में फतेहगढ़ साहिब पुलिस द्वारा गिरफ्तार मुख्य आरोपी चरणजीत सिंह को माननीय अदालत में पेश किया गया। माननीय अदालत ने आरोपी चरणजीत सिंह द्वारा पेश हुए वकील जगजीत सिंह चीमा और इंद्रजीत सिंह चीमा की दलील सुनने के उपरांत आरोपी चरणजीत सिंह को 14 दिनों के ज्यूडीशियल रिमांड पर नाभा जेल भेज दिया।
इस मौके पर थाना फतेहगढ़ साहिब के सब इंस्पैक्टर अशोक कुमार ने बताया कि आई.जी. द्वारा 4 सदस्यीय टीम बनाई गई, जिसमें थाना फतेहगढ़ साहिब के सब इंस्पैक्टर सुखविंद्र सिंह, सब इंस्पैक्टर अशोक कुमार, हैड कांस्टेबल धर्मपाल सिंह, हैड कांस्टेबल देवेंद्र सिंह कथित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए श्री हजूर साहिब जाएंगे।