Edited By Punjab Kesari,Updated: 03 Feb, 2018 01:50 PM
भाई को खेत में खाना देने गए अधेड़ के कत्ल का मामला सामने आया है।
गुरदासपुर/श्रीहरगोबिन्दपुर/घुम्माण (विनोद,रमेश): निकटवर्ती गांव समराय में गत रात्रि भाई को खेतों में रोटी देने गए व्यक्ति की हत्या होने का समाचार प्राप्त हुआ है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक सतनाम सिंह के भाई नारायण सिंह व परिवारिक सदस्यों ने बताया कि मृतक सतनाम सिंह पुत्र उजागर सिंह निवासी समराय गत रात्रि 7 बजे के करीब अपने भाई की रोटी लेकर खेतों में गया था। काफी समय गुजरने के बाद घर वापिस न आने पर सतनाम सिंह की तालाश शुरू की गई। उसका फोन तक बंद आ रहा था। देर रात्रि तक तालाश करने पर सतनाम सिंह का शव खेतों में मिला जिसके गले में परना पड़ा हुआ था और कानों से रक्त बह रहा था। इसके उपरांत पुलिस स्टेशन श्री हरगोबिन्दपुर की पुलिस को सूचित किया गया जिस पर एस.एच.ओ कुलदीप सिंह ने पुलिस पार्टी ए.एस.आई जोगिन्द्र सिंह,स्वर्ण सिंह मौके पर पहुंचे जिन्होंने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने घटनास्थल से मृतक का मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया।
पुलिस स्टेशन इंचार्ज कुलदीप सिंह ने बताया कि उक्त घटना संबंधी मृतक के भाई नारायण सिंह के ब्यानों पर अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध मुकदमा नम्बर 15,जुर्म 302,34 आई.पी.सी के आधार पर मामला दर्ज कर लिया और मामले की जांच वह स्वयं कर रहे है।