साली के अागे खुला जीजा का काला सच,गुस्से में कर दिया कांड(देखें तस्वीरें)

Edited By Updated: 30 Mar, 2017 03:03 PM

murdered

गांव भटियां में एक ननदोई ने अपनी सालेहार का तेजधार हथियार से कत्ल कर दिया।

लुधियाना : थाना लाडोवाल के अधीन आती हजूरी बाग कालोनी में आज सुबह करीब 10 बजे एक व्यक्ति ने पुरानी रंजिश के चलते एक महिला को चाकू से गोदकर मौत के घाट उतार दिया। मोहल्ला निवासियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इस पर ए.डी.सी.पी. क्राइम बलकार सिंह, ए.सी.पी. गुरजीत सिंह, थाना प्रभारी वरुणजीत सिंह पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंचे और महिला के शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। 

मृतका सुखविंद्र कौर (42) के पति महिंद्र सिंह व महिला के पिता अमरीक सिंह ने बताया कि सुखविंद्र कौर के साथ सुखदेव सिंह का पुराना विवाद चला आ रहा था। इस संबंध में पिछले 4-5 साल से थाना लाडोवाल में शिकायतें की जा रही थीं परंतु हर बार दोनों पक्षों में समझौता हो जाता था। महिन्द्र ने बताया कि उसकी पत्नी की बहन का रिश्ता सुखदेव सिंह के साथ हुआ था, जबकि सुखदेव की पहली पत्नी की मौत हो चुकी है। महिंद्र ने बताया कि उसकी पत्नी ने सुखदेव के गलत कारनामों को जानने के बाद उक्त रिश्ता तुड़वा दिया। इसी रंजिश के चलते आज सुबह सुखदेव सिंह उनके घर पर आया और उसकी पत्नी से बहस करने लगा और गुस्से में आकर चाकू से कई वार कर दिए, जिससे सुखविंद्र कौर की मौत हो गई। वारदात के बाद सुखदेव फरार हो गया। 
ए.डी.सी.पी. क्राइम बलकार सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपी सुखदेव सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवाया गया है।  

पहले भी कई बार किया झगड़ा 
मृतका सुखविंद्र कौर के रिश्तेदारों ने बताया कि सुखदेव सिंह इसी मोहल्ले में आगे वाली गली में रहता है और आए दिन सुखविंद्र कौर के साथ किसी न किसी बात पर झगड़ा करता था। सुखदेव सिंह को कई बार थाना लाडोवाल की पुलिस के हवाले भी किया गया था परंतु हर बार किसी न किसी तरीके से वह राजीनामा करवाने में सफल हो जाता था। 

अंकल मेरी मम्मी को मत मारो  
हजूरी बाग कालोनी में महिला सुखविंद्र कौर के साथ जब सुखदेव सिंह झगड़ा कर रहा था, उस समय सुखविंद्र कौर की बेटी घर पर थी। बेटी के सामने ही उसकी मां पर सुखदेव ने चाकू से कई वार किए। इस पर सुखविंद्र कौर की बेटी जोर-जोर से चिल्लाती रही अंकल मेरी मम्मी को मत मारो। जब महिला खून से लथपथ होकर गिर पड़ी तो सुखदेव वहां से फरार हो गया।

कत्ल के बाद थाने पहुंच जुर्म कबूला 
कत्ल की वारदात को अंजाम देने के बाद सुखदेव खुद थाना लाडोवाल पहुंच गया और पुलिस के समक्ष अपना जुर्म कबूल कर लिया। वारदात के बाद जब सुखदेव मृतका के घर से खून से रंगे चाकू को लेकर गली में भाग रहा था तो उसे कई लोगों ने पकडऩे की कोशिश की परंतु वह चाकू से सबको डराता हुआ भाग निकला और थाने पहुंच गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार करके कार्रवाई शुरू कर दी है।  

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!