Edited By Punjab Kesari,Updated: 22 Jun, 2017 11:56 AM
बनूड़ पुलिस ने गांव लहला के नजदीक 13 जून को नौजवान के हुए अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाने में सफलता हासिल की है। जानकारी के अनुसार यह
बनूड़ (गुरपाल) : बनूड़ पुलिस ने गांव लहला के नजदीक 13 जून को नौजवान के हुए अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाने में सफलता हासिल की है। जानकारी के अनुसार यह कत्ल प्रवासी पति-पत्नी ने अपनी नौजवान लड़की के साथ नाजायज संबंध होने के कारण किया। पुलिस ने पति को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है और पत्नी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।
थाना प्रमुख इंस्पैक्टर गुरप्रीत सिंह भिंडर और एस.आई. रुपिंद्र सिंह ने बताया कि 13 जून को गांव लहला के नजदीक एक 25 वर्षीय नौजवान की लाश मिली तो पुलिस को इस लाश की पहचान कमलजीत सिंह पुत्र महेंद्र सिंह गांव दिलावर जिला रोपड़ के तौर पर हुई जोकि ट्रक चलाता था। वह नौजवान गांव नलास के पास लगे थर्मल प्लांट में से राख लेने के लिए आता था और थर्मल प्लांट के नजदीक स्थित विनोद के ढाबे के पास वह अक्सर खाना खाने आता था। इसी दौरान उसके प्रेम संबंध ढाबे के मालिक विनोद कुमार की नौजवान लड़की रितु (25) के साथ बन गए जोकि विवाहित थी और उसका एक बच्चा भी है। वह अपने माता-पिता के पास रहती थी क्योंकि उसका पति विदेश गया हुआ था और वह अक्सर ही ढाबे पर रहती थी।
12 जून को जब कमलजीत सिंह अपना ट्रक लेकर आया तो उसकी गाड़ी लोड न हुई तो वह शाम को तकरीबन 7 बजे विनोद के ढाबे पर खाना खाकर गांव सधरौर चला गया, जहां ढाबे का मालिक विनोद, उसकी पत्नी गीता देवी अपने परिवार के साथ किराए के मकान में रहते थे। अचानक 9 बजे विनोद कुमार और उसकी पत्नी ढाबा बंद करके आ गए। जब वे घर पहुंचे तो उन्होंने कमलजीत सिंह को अपनी लड़की रितु के साथ आपत्तिजनक अवस्था में देखा। इस पर विनोद कुमार ने गुस्से में आकर उसकी गर्दन पर सब्बल से वार किया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और विनोद कुमार ने परने के साथ गला घोंट कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद पति-पत्नी ने नौजवान की लाश को मोटरसाइकिल पर रख कर नजदीक पड़ते गांव लहला में खेतों में झाडिय़ों में फैंक दिया। उन्होंने बताया कि जब पुलिस को लाश मिली तो पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ धारा 302, 201 आई.पी.सी. अधीन मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी थी और जांच दौरान पुलिस ने मामले का पर्दाफाश कर दिया।