Edited By Punjab Kesari,Updated: 20 Sep, 2017 09:45 AM
शिंगारा सिंह पुत्र गुरदित्ता सिंह निवासी खैड़ा दोना के कत्ल की गुत्थी को थाना सुल्तानपुर लोधी पुलिस द्वारा सुलझा लिया गया है व पुलिस ने 1 महिला सहित 3 दोषियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।
सुल्तानपुर लोधी (धीर/सोढी): शिंगारा सिंह पुत्र गुरदित्ता सिंह निवासी खैड़ा दोना के कत्ल की गुत्थी को थाना सुल्तानपुर लोधी पुलिस द्वारा सुलझा लिया गया है व पुलिस ने 1 महिला सहित 3 दोषियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। प्रैस कांफ्रैंस में संबोधित करते हुए डी.एस.पी. वरियाम सिंह खैहरा, एस.एच.ओ. सर्बजीत सिंह ने बताया कि जांच दौरान यह बात सामने आई कि शिंगारा सिंह का कत्ल महिला से नाजायज संबंधों के कारण हुआ।
कत्ल के संबंधित दोषी बूटा सिंह उर्फ मद्दू पुत्र पूरन सिंह की पत्नी कुलविंद्र कौर उर्फ रज्जी निवासी कड़ाल कला के साथ मृतक शिंगारा सिंह के संबंध थे और मृतक अक्सर रात को कुलविंद्र से मिलने के लिए जाता था व कत्ल वाली रात भी शिंगारा सिंह कुलविन्द्र कौर को मिलने उसके घर गया था।
शिंगारा सिंह ने की जबरदस्ती करने की कोशिश : कुलविन्द्र कौर
वहीं पुलिस को दिए गए कुलविन्द्र कौर के बयानों मुताबिक शिंगारा सिंह ने उससे जबरदस्ती करने की कोशिश की जिस कारण उसके कपड़े भी फट गए और तब उसका पति जाग गया व उसने डंडे से शिंगारा सिंह को पीटना शुरू कर दिया और दातरी से भी वार किए। इस उपरांत दोनों ने शिंगारा सिंह की टांगें व बाजू बांध दिए व सोए प्रवासी मजदूर पप्पू को जगाया तो उसने भी शिंगारा सिंह से मारपीट की जिससे वह (शिंगारा) बेहोश हो गया। इसी मध्य कुलविन्द्र कौर ने मालिक इकबाल सिंह पुत्र जगजीत सिंह को बुलाया, जिसने आकर शिंगारा सिंह को देखा जिसकी हालत बहुत खराब थी।
इस दौरान मालिक इकबाल सिंह ने प्रवासी मजदूर पप्पू की मदद ले घायल शिंगारा को इलाज के लिए जीप में डाला। इस दौरान राह में जा रहे गांव वासी इकबाल सिंह उर्फ काला व उसके पिता मलवई को भी मालिक इकबाल सिंह ने साथ ले लिया। इलाज के लिए शिंगारा सिंह को खैड़ा दोना स्थित डाक्टर के पास ले गए, जहां उसे डाक्टर ने मृत करार दे दिया व फिर वे मृत शिंगारा को वापस घर ले गए। पुलिस ने दोषी कुलविंद्र कौर उर्फ रज्जी, उसके पति बूटा उर्फ मधु, पप्पू कुमार झा पुत्र हजूरा को गिरफ्तार कर लिया है।