Edited By Punjab Kesari,Updated: 11 Oct, 2017 07:35 AM
डेरा बाबा नानक पुलिस ने पिता की हत्या करने के आरोपी पुत्र पर केस दर्ज कर लिया है।
बटाला(सैंडी): डेरा बाबा नानक पुलिस ने पिता की हत्या करने के आरोपी पुत्र पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी गई जानकारी में तरलोचन सिंह पुत्र गुरचरन सिंह निवासी अतर मोहल्ला डेरा बाबा नानक ने बताया कि उसका पुत्र प्रदीप शादीशुदा था। उसके 2 लड़के और एक लड़की हैं। उसके बेटे और बहू बलविन्द्र कौर का आपस में झगड़ा रहता था।
गत दिवस उसके पोते संदीप सिंह ने उसके सामने ही अपने हाथ में चाकू पकड़कर अपने पिता के पेट पर वार कर दिया, जिससे वह गंभीर घायल हो गया। उसको तुरंत सिविल अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई। ए.एस.आई. कश्मीर सिंह ने मृतक के पिता तरलोचन सिंह के बयान पर बहू बलविन्द्र कौर व पोते संदीप सिंह के खिलाफ धारा 302, 34 आई.पी.सी. तहत केस दर्ज कर लिया है।