प्रेम संबंधों में रोड़ा बनता था 4 वर्षीय बच्चा, कातिल मां प्रेमी सहित गिरफ्तार

Edited By Punjab Kesari,Updated: 05 Mar, 2018 08:02 AM

murder case

जिला पुलिस ने तलवंडी चौधरियां क्षेत्र में अपने प्रेम संबंधों की खातिर अपने ही 4 वर्ष के बेटे का कत्ल करने वाली मां को प्रेमी सहित गिरफ्तार करते हुए अंधे कत्ल की गुथी को सुलझा लिया है। एस.एस.पी. संदीप शर्मा ने बताया कि 2 मार्च को जरनैल सिंह एस.एच.ओ....

कपूरथला (भूषण): जिला पुलिस ने तलवंडी चौधरियां क्षेत्र में अपने प्रेम संबंधों की खातिर अपने ही 4 वर्ष के बेटे का कत्ल करने वाली मां को प्रेमी सहित गिरफ्तार करते हुए अंधे कत्ल की गुथी को सुलझा लिया है। एस.एस.पी. संदीप शर्मा ने बताया कि 2 मार्च को जरनैल सिंह एस.एच.ओ. तलवंडी चौधरियां को सूचना मिली थी कि बलविंद्र सिंह पुत्र मनजीत सिंह निवासी तलवंडी चौधरियां गुजरात के सूरत शहर में मेहनत-मजदूरी का काम करता है तथा 5-6 महीने के बाद घर आता है। उसकी पत्नी रजवंत कौर अपनी बेटी तथा 4 वर्ष के बेटे मनवीर सिंह के साथ रहती है।

इसी दौरान रजवंत कौर के अवैध संबंध गौतम पुत्र शिव कुमार निवासी तलवंडी चौधरियां के साथ हो गए। उक्त दोनों लोग अक्सर एक-दूसरे से मिलते थे। 5 महीने पहले रजवंत कौर का पति बलविंद्र सिंह जब घर आया था तो उसे उसके 4 वर्ष के बेटे मनवीर सिंह ने अपनी मां रजवंत कौर के गौतम के साथ संबंधों के बारे में जानकारी दी थी। इस दौरान रजवंत कौर ने अपने पति से माफी मांग कर आगे से ऐसी हरकत न करने का वायदा किया था। इसके बाद जब बलविंद्र वापस अपने काम पर चला गया तो रजवंत कौर ने एक साजिश के तहत अपने 4 वर्ष के बेटे मनवीर सिंह का गला घोंट कर उसका कत्ल कर दिया था तथा पुलिस को दी अपनी सूचना में उसने बताया था कि उसका बेटा बैड से गिर गया था जिस के कारण उसकी मौत हो गई है। जब थाना तलवंडी चौधरियां के एस.एच.ओ. जरनैल सिंह ने अपने तौर पर मामले की जांच की तो पता चला कि यह सारा मामला कत्ल से जुड़ा हुआ है। आरोपी महिला रजवंत कौर ने अपने बेटे मनवीर सिंह को रास्ते से हटाने के मकसद से उसका गला घोंट कर कत्ल कर दिया था।

जांच में यह भी खुलासा हुआ कि आरोपी महिला कुछ दिनों के बाद अपने प्रेमी गौतम, जिसने इस हत्याकांड को अंजाम देने में अहम भूमिका अदा की थी, के साथ उत्तर प्रदेश में भागने की फिराक में थी। जिसके आधार पर तलवंडी चौधरियां के एस.एच.ओ. जरनैल सिंह ने दोनों आरोपियों रजवंत कौर तथा गौतम को गिरफ्तार कर लिया। एस.एस.पी. संदीप शर्मा ने बताया कि रजवंत कौर व गौतम को सलाखों के पीछे पहुंचाने में गांव निवासियों का पूरा सहयोग रहा है तथा उक्त मामले की पूरी सूचना गांव निवासियों ने पुलिस को दी है। दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है। पूछताछ के दौरान कई अहम खुलासे होने की संभावना है।

पहले भी हवस की खातिर जिले भर में हो चुके हैं कई नजदीकियों के कत्ल
कपूरथला (भूषण): हवस की खातिर अपने नजदीकियों का कत्ल करने का जिले में यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी जिले में प्रेम संबंधों की खातिर हत्या के जैसे कई संगीन मामले सामने आ चुके हैं जिनमें बेहद नजदीकियों ने कत्ल की वारदातों को अंजाम देकर इंसानियत को शर्मसार किया है।  हवस की खातिर वर्ष 2003 में अपने ही पतियों के कत्ल की वारदात उस समय सामने आई जब भुलत्थ सब-डिवीजन में 2 महिलाओं ने अपने आशिकों के साथ मिल कर अपने पतियों का कत्ल कर उनके शव को खुर्द-बुर्द कर नहर में बहा दिया था, लेकिन इसी दौरान पुलिस ने दोनों व्यक्तियों के शव बरामद कर दोनों महिलाओं को उनके आशिकों सहित गिरफ्तार कर लिया था। इसी तरह के कई मामले गत वर्षों में सामने आए हैं।

वर्ष 2011 में हुए कत्ल मामले में उम्रकैद की सजा पा चुका है आरोपी गौतम
अपने 4 वर्ष के मासूम बेटे को हत्या के लिए उकसाने वाले आरोपी गौतम का रिकार्ड विगत कई वर्षों के दौरान काफी खराब रहा है। बताया जाता है कि गौतम ने वर्ष 2011 में जालंधर के डिवीजन नंबर 1 क्षेत्र में हत्या की एक वारदात को अंजाम दिया था जिसको लेकर उक्त आरोपी के खिलाफ कत्ल का मामला दर्ज किया गया था तथा आरोपी को उम्रकैद की सजा हुई थी। इस दौरान इस पूरे हत्याकांड का ताना-बाना तैयार करने वाली महिला रजवंत कौर के उक्त आरोपी गौतम के साथ लंबे समय से अवैध संबंध चल रहे थे। उक्त आरोपी को अदालत द्वारा उम्रकैद की सजा सुनाने के बाद भी रजवंत कौर गौतम से अक्सर मिलने के लिए जेल जाती थी तथा 5-6 महीने पहले उसकी जमानत करवाने में भी उक्त महिला ने अहम भूमिका अदा की थी। अब पुलिस इस मामले की जांच में भी जुट गई है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!