जमीन के लिए पिता का किया कत्ल, हफ्ते बाद नहर में मिली लाश

Edited By Punjab Kesari,Updated: 01 Mar, 2018 08:09 AM

murder case

नजदीकी गांव कासिमपुर छीना के किसान सुखदेव सिंह सुखा जिनको बीते दिनों कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा अगवा करने का समाचार मिला था, आज उसकी लाश बोहा पुलिस ने जौड़कियां की नहर से बरामद की है। जानकारी अनुसार उक्त किसान जो 2 पुत्रों व 4 बेटियों का बाप है,...

बोहा (बांसल): नजदीकी गांव कासिमपुर छीना के किसान सुखदेव सिंह सुखा जिनको बीते दिनों कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा अगवा करने का समाचार मिला था, आज उसकी लाश बोहा पुलिस ने जौड़कियां की नहर से बरामद की है। जानकारी अनुसार उक्त किसान जो 2 पुत्रों व 4 बेटियों का बाप है, का पूरा परिवार अपने जद्दी गांव भावा (मानसा) में रहता है परन्तु परिवार के साथ अनबन होने के कारण उसने पिछले 15 वर्षों से अपनी रिहायश कासिमपुर छीना गांव में रखी हुई थी। सुखदेव की गांव भावा व कासिमपुर छीना में 15 एकड़ के लगभग जमीन थी। कुछ दिन पहले कुछ अज्ञात लोग उसे जबरन उठाकर ले गए तो गांव के चौकीदार ने इसकी सूचना थाना बोहा में दी थी। 

पुलिस को सूत्रों  से जानकारी मिली है कि सुखा सिंह का कत्ल जायदाद के कारण ही हुआ है और उसके कत्ल के मामले में उसके पुत्र मखन्न सिंह, निशान सिंह व उसके साले प्रीत सिंह व उसका साथ विंद्र सिंह को नामजन किया है। थाना प्रमुख इंस्पैक्टर प्रितपाल सिंह द्वारा दी जानकारी अनुसार उसके पारिवारिक मैंबर अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं परन्तु पुलिस जल्द ही उनको गिरफ्तार करने में सफल हो जाएगी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!