Video में देखें, कैसे भतीजे ने अवैध संबंधों के चलते चाचा को उतारा मौत के घाट

Edited By Punjab Kesari,Updated: 19 Feb, 2018 07:40 AM

अवैध संबंधों के चलते 2 नौजवानों द्वारा अपने पारिवारिक सदस्यों के साथ मिलकर अपने चाचा का कत्ल करके उसके शव को बोरवैल (सीवरेज की निकासी हेतु खोदा हुआ कच्चा कुआं) में फैंकने का मामला सामने आया है। गांव कुंभड़वाल के लीला सिंह (50) पुत्र महिन्द्र सिंह के...

धूरी(संजीव जैन): अवैध संबंधों के चलते 2 नौजवानों द्वारा अपने पारिवारिक सदस्यों के साथ मिलकर अपने चाचा का कत्ल करके उसके शव को बोरवैल (सीवरेज की निकासी हेतु खोदा हुआ कच्चा कुआं) में फैंकने का मामला सामने आया है। गांव कुंभड़वाल के लीला सिंह (50) पुत्र महिन्द्र सिंह के गांव की ही अमरजीत कौर पत्नी बेला सिंह के साथ लंबे अरसे से अवैध संबंध थे। इसके चलते अमरजीत कौर के दोनों लड़के लीला सिंह के उनके घर आने-जाने पर कड़ा एतराज करते थे। गत 20 दिन पहले लीला सिंह जब अमरजीत कौर को मिलने के लिए उसके घर गया, तो उसके दोनों लड़कों तरसेम सिंह और जुगराज सिंह ने अपने पारिवारिक सदस्यों के साथ मिलकर लीला सिंह के साथ मारपीट करते हुए उसका कत्ल कर दिया था। इसके उपरांत इन्होंने शव को अपने घर के आंगन में बने बोरवैल में फैंक दिया था।PunjabKesariवर्णनीय है कि मृतक लीला सिंह रिश्तेदारी में आरोपियों का चाचा लगता था। मृतक के भाई मिट्ठू सिंह द्वारा अपने भाई के लापता होने संबंधी शिकायत भी पुलिस को दी गई थी। उक्त शिकायत के उपरांत पुलिस द्वारा छानबीन के दौरान इस कत्ल के मामले का खुलासा हुआ है। पुलिस द्वारा तहसीलदार-कम-ड्यूटी मैजिस्ट्रेट गुरजीत सिंह की मौजूदगी में आरोपियों के घर में बने बोरवैल की खुदाई करके मृतक के शव को बरामद कर लिया गया है। पुलिस द्वारा बोरवैल में से कत्ल में इस्तेमाल की गई कुल्हाड़ी व डंडा भी बरामद हुआ है।

मामले की पुष्टि करते हुए एस.एच.ओ. सदर धूरी गुरप्रताप सिंह ने बताया कि इस मामले में अमरजीत कौर, उसके पुत्र तरसेम सिंह व जुगराज सिंह, सर्बजीत कौर पत्नी तरसेम सिंह तथा हनी पुत्र तरसेम सिंह के खिलाफ लीला सिंह का कत्ल करने का मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि इनमें से आरोपी तरसेम सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!