Edited By Punjab Kesari,Updated: 15 Nov, 2017 03:21 PM
अमरीका के शहर मछेरा में टाकल बाक्स गैस स्टेशन पर सोमवार रात को लूटपाट के दौरान पंजाबी सिख युवक की हत्या कर दी गई। मारे गए नौजवान की पहचान धरमप्रीत सिंह जस्सड़ (21) गांव खोतड़ फगवाड़ा के तौर पर हुई है। धरमप्रीत माता-पिता का इकलौता बेटा था।
कपूरथलाः अमरीका के शहर मछेरा में टाकल बाक्स गैस स्टेशन पर सोमवार रात को लूटपाट के दौरान पंजाबी सिख युवक की हत्या कर दी गई। मारे गए नौजवान की पहचान धरमप्रीत सिंह जस्सड़ (21) गांव खोतड़ फगवाड़ा के तौर पर हुई है। धरमप्रीत माता-पिता का इकलौता बेटा था।
वह पढ़ाई करने के लिए 2 साल पहले फरिजनो स्टेट यूनिवर्सिटी में आया था। लुटेरों ने धरमप्रीत पर 4 गोलियां चलाईं जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस सी.सी.टी.वी. की मदद से लुटेरों की शिनाख़्त करने में जुटी हुई है। इस घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर है।