Edited By Punjab Kesari,Updated: 10 Nov, 2017 03:30 PM
पंजाब में लगातार हो रही हिंदु नेताओं सहित धार्मिक समुदाय के लोगों की टारगेट किलिंग 2009 में पटियाला में कत्ल किए गए राष्ट्रीय सिख संगत के रुलदा सिंह के मर्डर की साजिश पर आधारित थी। जानकारी के अनुसार रुलदा सिंह मर्डर केस की तरह इन टार्गेट किलिंग के...
मोगाः पंजाब में लगातार हो रही हिंदु नेताओं सहित धार्मिक समुदाय के लोगों की टारगेट किलिंग 2009 में पटियाला में कत्ल किए गए राष्ट्रीय सिख संगत के रुलदा सिंह के मर्डर की साजिश पर आधारित थी। जानकारी के अनुसार रुलदा सिंह मर्डर केस की तरह इन टार्गेट किलिंग के पीछे भी पाकिस्तान से सक्रिय आतंकी संगठन खालिस्तान लिब्रेशन फोर्स है।
इसके मेंबर हरमीत सिंह उर्फ पी.एच.डी. जोकि पाकिस्तान में ही रहता है, ने इंग्लैंड में रहते गुरशरनबीर सिंह ने इस पूरे ऑपरेशन को ऑपरेट किया। मगर फर्क सिर्फ इतना था कि रुलदा सिंह की हत्या के लिए शूटर इंग्लैंड से आए थे और इन टार्गेट किलिंग के लिए इटली से। इस शूटर का नाम जानने और मॉड्यूल की तह तक पहुंचने के लिए ही मोगा पुलिस नाभा जेल से खालिस्तान लिब्रेशन फोर्स के हरमिंदर मिंटू को प्रोडक्शन वारंट पर लाई है, ताकि उसके पुराने लिंक्स के द्वारा इस मामले की जड़ तक पहुंचा जा सके।
उल्लेखनीय है कि इस मॉड्यूल में अब तक गिरफ्तार जिम्मी सिंह गाड़ीगड़ जम्मू, जगतार सिंह जग्गी जालंधर, धर्मेंद्र गुगनी लुधियाना और शूटर कम ड्राइवर रमनदीप निवासी लुधियाना का काम तो हथियार मुहैया करवाना, रैकी करवाना था। इन किलिंग को अंजाम देने वाले शख्स का नाम गिरफ्तार किए गए ये लोग भी नहीं जानते। वह इटली से आता था और हत्या कर वहीं लौट जाता था ये अब तक की पूछताछ में सामने आया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।