Edited By Punjab Kesari,Updated: 01 Nov, 2017 08:55 AM
एक विवाहिता को मौत के घाट उतारने पर 1 महिला सहित 3 व्यक्तियों पर थाना चीमा में मुकद्दमा दर्ज किया गया है। थाना चीमा के एस.एच.ओ. इंस्पैक्टर बलदेव सिंह ने बताया कि मुद्दई जीवन सिंह पुत्र जुगराज सिंह निवासी आलीके थाना फूल जिला बठिंडा ने पुलिस को बयान...
संगरूर (विवेक सिंधवानी, गोयल): एक विवाहिता को मौत के घाट उतारने पर 1 महिला सहित 3 व्यक्तियों पर थाना चीमा में मुकद्दमा दर्ज किया गया है। थाना चीमा के एस.एच.ओ. इंस्पैक्टर बलदेव सिंह ने बताया कि मुद्दई जीवन सिंह पुत्र जुगराज सिंह निवासी आलीके थाना फूल जिला बठिंडा ने पुलिस को बयान दर्ज करवाए हैं कि 27 अक्तूबर को उसकी बहन यादविन्द्र कौर पत्नी कुलबीर सिंह निवासी वीरा चोटिया पत्ती शेरों की मौत हो गई थी। जब उसकी बहन को अंतिम स्नान करवाया गया तो उसके गले पर निशान थे। शक होने पर उन्होंने उसके शव का पोस्टमार्टम करवाया।
जब हमने अपने रिश्तेदार के साथ गांव शेरों में आकर पड़ताल की तो हमें पता लगा कि मेरी बहन का कत्ल उसके देवर जसवीर सिंह, सास बलविन्द्र कौर व ससुर जगमेल सिंह ने मिलकर किया है। मुद्दई की बहन ने उसे कुछ दिन पहले बताया था कि उसका देवर उसके चरित्र पर शक करता था व खुद बुरी नजर से देखता था जिस कारण उसने अपने माता-पिता की शह पर उसकी बहन का कत्ल कर दिया।
पुलिस ने मुद्दई के बयानों पर आरोपी जसवीर सिंह पुत्र जगमेल सिंह उर्फ जंग सिंह,बलविन्द्र कौर पत्नी जगमेल सिंह उर्फ जंग सिंह,जगमेल सिंह उर्फ जंग सिंह पुत्र दलीप सिंह वासियान वीरा चोटियां पत्ती शेरों के खिलाफ कत्ल व अन्य कई धाराओं तहत पर्चा दर्ज कर अगली कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपियों की गिरफ्तारी बाकी है।