Edited By Punjab Kesari,Updated: 27 Sep, 2017 08:13 AM
सी.आई.ए. स्टाफ-2 द्वारा गत दिवस पक्का कलां में हुए एक अपंग व्यक्ति के कत्ल की गुत्थी को सुलझाते हुए गांव के ही 1 व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जिसने घर में दाखिल होकर उसका कत्ल कर दिया था।
बठिंडा (विजय): सी.आई.ए. स्टाफ-2 द्वारा गत दिवस पक्का कलां में हुए एक अपंग व्यक्ति के कत्ल की गुत्थी को सुलझाते हुए गांव के ही 1 व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जिसने घर में दाखिल होकर उसका कत्ल कर दिया था।
जानकारी के अनुसार गत दिवस पक्का कलां में अज्ञात द्वारा जगजीवन सिंह का कत्ल कर दिया गया था, इसके बाद पुलिस द्वारा मृतक के भाई बूटा सिंह की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई थी। एस.पी.(डी) स्वर्ण सिंह के नेतृत्व में सी.आई.ए.-2 के इंस्पैक्टर हरबंस सिंह द्वारा मामले में शक के आधार पर गांव के ही जगदेव सिंह (25) को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई तो उसने माना कि उसके द्वारा ही 22- 23 सितम्बर की रात को जगजीवन सिंह का कत्ल किया गया था। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वह गत दिवस मृतक की गली से गुजर रहा था।
इस दौरान मृतक का ट्राइसाइकिल रास्ते में खड़ा था, जब उसने उसे साइड करने के लिए कहा तो जगजीवन सिंह ने उसके साथ गाली-गलौच किया। उक्त रंजिश के तहत वह रात को उसके घर चला गया व सिर पर वार कर उसका कत्ल कर दिया और कत्ल के बाद पहने हुए खून से लथपथ कपड़े व लाठी छिपा दी। जांच अधिकारी हरबंस सिंह ने बताया कि पुलिस द्वारा कत्ल के दौरान इस्तेमाल किया गया समान व कपड़े बरामद कर उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।