Edited By Punjab Kesari,Updated: 12 Sep, 2017 11:17 AM
जगरूप सिंह पुत्र जसविन्द्र सिंह निवासी गांव कोहाड़ की हत्या के मामले में उस समय नया मोड़ आ गया जब शव का पोस्टमार्टम करवाने हेतु पहुंची सेखवां पुलिस को परिजनों ने ऐसा करने से रोक दिया।
बटाला(बेरी): जगरूप सिंह पुत्र जसविन्द्र सिंह निवासी गांव कोहाड़ की हत्या के मामले में उस समय नया मोड़ आ गया जब शव का पोस्टमार्टम करवाने हेतु पहुंची सेखवां पुलिस को परिजनों ने ऐसा करने से रोक दिया।
उल्लेखनीय है कि जगरूप सिंह की हत्या के मामले में सेखवां पुलिस ने गत दिवस गांव कोहाड़ के रहने वाले 8 लोगों के विरुद्ध धारा 302, 120बी आई.पी.सी. तहत केस दर्ज कर गत देर सायं बटाला के शवगृह में शव को पोस्टमार्टम हेतु रखवा दिया था। आज जब सेखवां पुलिस के अधिकारी ए.एस.आई. बलराज सिंह बाठ अपनी पुलिस पार्टी सहित जगरूप सिंह का शव पोस्टमार्टम करवाने हेतु लेने पहुंचे तो मौके पर मौजूद मृतक के परिजनों गुरमुख सिंह, मनिन्द्र सिंह, गुरबचन सिंह, सुरजीत सिंह, रंधीर सिंह, गुरप्रीत सिंह, गुरविन्द्र सिंह, सिमरजोत, निशान सिंह आदि ने पुलिस अधिकारियों से कहा कि पहले हत्यारों को गिरफ्तार किया जाए उसके बाद वे जगरूप सिंह का पोस्टमार्टम करवाएंगे।
पुलिस व परिजनों के बीच कुछ देर तक चली कशमकश के बाद ए.एस.आई. बलराज सिंह बाठ ने अपने आला अधिकारियों को सूचित किया। इसके बाद एस.एच.ओ. सिविल लाइन अमोलक सिंह, एस.एच.ओ. घुमाण यादविन्द्र सिंह ने सिविल अस्पताल में पहुंच मृतक के परिजनों को आश्वासन दिया कि वे 8 दिनों के अंदर-अंदर आठों आरोपियों को गिरफ्तार कर लेंगे। इस पर परिजन व अन्य शांत हो गए और पोस्टमार्टम करवाया गया।