10 हजार के लिए बदली दोस्तों की नियत,तेजधार हथियारों से उतारा मौत के घाट

Edited By Punjab Kesari,Updated: 05 Sep, 2017 12:24 PM

murder case

गांव लालबाई में एक व्यक्ति के कत्ल करने की सूचना मिली है। जानकारी के अनुसार गिद्दड़बाहा के गांव लालबाई में महज ........

गिद्दड़बाहाः गांव लालबाई में एक व्यक्ति के कत्ल करने की सूचना मिली है। जानकारी के अनुसार गिद्दड़बाहा के गांव लालबाई में महज 10 हजार के लालच में एक व्यक्ति का उसके साथियों ने बेरहमी से कत्ल कर दिया। मृतक की पहचान गुरतेज सिंह (55) गिद्दड़बाहा के रुप में हुई है।

गुरतेज सिंह नहरी विभाग में बतौर गेज रीडर के पद पर कार्यरत था। मृतक के बेटे बलविंदर सिंह ने पुलिस को बताया कि वह गुरु तेग बहादुर नगर में रहते हैं। उसके पिता गुरतेज सिंह शनिवार को गांव लालबाई में रहते अपने चाचा के पास गए थे। बलविंदर के अनुसार उसके पिता को उनके दो अन्य साथी नवतेज सिंह और लखविंदर सिंह अपने साथ ले गए थे। 

पिता के पास थे दस हजार रुपए
बलविंदर सिंह ने बताया कि उसके पिता के पास 10 हजार रुपए थे, जो उन्होंने किसी को देने के लिए रखे थे। आरोपी गुरतेज सिंह को घर छोड़ने के लिए आए तभी रास्ते में उन्होंने तेजधार हथियार से उनका कत्ल कर दिया और शव खेतों में फेंक दिया। रात को जब गुरतेज सिंह घर नहीं लौटे तो उनकी तलाश की गई तथा उनका शव खेतों में पड़ा मिला। थाना लंबी के ए.एस.आई. शाम सुंदर ने बताया कि उन्होंने बलविंदर के बयान पर लखविंदर सिह और नवतेज सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!