Edited By Punjab Kesari,Updated: 25 Aug, 2017 12:28 PM
थाना फोकल प्वाइंट के अधीन आते शेरपुर इलाके में पुलिस को एक प्रवासी का खून से लथपथ शव मिला है। उसके मुंह और शरीर पर तेजधार ब्लेड के काटने के निशान हैं।
लुधियाना(पंकज): थाना फोकल प्वाइंट के अधीन आते शेरपुर इलाके में पुलिस को एक प्रवासी का खून से लथपथ शव मिला है। उसके मुंह और शरीर पर तेजधार ब्लेड के काटने के निशान हैं।
शेरपुर चौक के समीप स्थित एक टैम्पो यूनियन के साथ वाली गली में खून से सनी लाश देखकर लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। थाना प्रभारी बिटन कुमार ने बताया कि मृतक की जेब से मिले शिनाख्ती कार्ड से उसकी पहचान ओम प्रकाश यादव (३२) मूलरूप निवासी यू.पी. के रूप में हुई है। आरोपी इलाके में कहां रहता है अथवा क्या काम करता है, इसकी जांच की जा रही है। इसका पता लगाने के लिए पुलिस उसके रिश्तेदारों की पहचान करने में जुट गई है। ऐसे हालातों में जब शहर के चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा हो और हत्यारे द्वारा घटना को अंजाम देना पुलिस के लिए चुनौती जैसा है। घटना का पता चलते ही पुलिस के आलाधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और लाश को सिविल अस्पताल भेज दिया।