Edited By Punjab Kesari,Updated: 25 Aug, 2017 09:49 AM
3 दिन पहले शहर के भरत नगर इलाके में हुए कत्ल की गुत्थी को पटियाला पुलिस ने सुलझा लिया है। इसमें हत्यारोपी मृतक भगत सिंह पुत्र हरभजन सिंह का चाचा गुरदेव सिंह पुत्र चानन सिंह और चाचा का लड़का सनी पुत्र लाडी सिंह निवासी रसूलपुर सैदां निकले।
पटियाला(बलजिन्द्र): 3 दिन पहले शहर के भरत नगर इलाके में हुए कत्ल की गुत्थी को पटियाला पुलिस ने सुलझा लिया है। इसमें हत्यारोपी मृतक भगत सिंह पुत्र हरभजन सिंह का चाचा गुरदेव सिंह पुत्र चानन सिंह और चाचा का लड़का सनी पुत्र लाडी सिंह निवासी रसूलपुर सैदां निकले।
उनको गिरफ्तार करके अदालत में पेश किया गया, जहां दोनों का 2 दिनों का पुलिस रिमांड प्राप्त करके पूछताछ की जा रही है। एस.एस.पी. पटियाला डा. एस. भूपति ने बताया कि कुछ दिन पहले पटियाला के भरत नगर इलाके में भगत सिंह पुत्र हरभजन सिंह की गला घोंट कर हत्या कर दी गई थी।
उन्होंने बताया कि दोनों ने मिल कर पहले बनाई योजना के मुताबिक भगत सिंह को शराब पिलाई और फिर उसका धागे के साथ गला घोंट दिया। मारने के उपरांत वे धागा अपने साथ ले गए। मृतक भगत सिंह और उसके चाचा सांझे तौर पर रहते थे और भगत सिंह नशे करने का आदी था, जिससे पूरा परिवार काफी परेशान रहता था।