Edited By Punjab Kesari,Updated: 22 Aug, 2017 03:24 PM
गांव काहनेके मे एक निहंग सिंह और शिरोमणि पंथक अकाली
बरनाला: गांव काहनेके मे एक निहंग सिंह और शिरोमणि पंथक अकाली बुड्डा दल के नेता बहादुर सिंह (55) की गोली मार कर हत्या कर दी गई है। जानकारी के अनुसार मृतक बहादुर सिंह दो दिन पहले ही अपने जत्थे के साथ गांव काहनेके मे आया था। देर रात कुछ लोगो ने उनके पेट मे दो गोलिया मार कर उनकी हत्या कर दी। निहंग सिंघों के नेता वरियाम सिंह ने बताया कि मृतक बहादुर सिंह की आज किसी केस मे गवाही थी।
उन्हे शक है कि जिन लोगो के खिलाफ मृतक बहादुर सिंह ने गवाही देनी थी उन्हीं लोगो ने उनका कत्ल करवाया है। वरियाम सिंह ने बताया कि उनकी एक दूसरे जत्थे के साथ निजी दुश्मनी थी जिसकी वजह से ये कत्ल हुआ है। तपा पुलिस के एस.एच.ओ. मलकीत सिंह चीमा ने बताया कि पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों को जल्द ही काबू कर लिया जाएगा।