Edited By Punjab Kesari,Updated: 07 Aug, 2017 10:10 AM
शहर में एक व्यक्ति को अगवा कर उसकी हत्या करने का मामला सामने आया है। जानकारी देते हुए थाना टल्लेवाल के एस.एच.ओ. इंस्पैक्टर कमलजीत सिंह ने बताया कि कर्मजीत सिंह पुत्र बंत सिंह वासी गहल ने पुलिस को बताया कि रघु यादव पुत्र देगू यादव वासी बिहार हाल आबाद...
बरनाला (विवेक सिंधवानी, गोयल): शहर में एक व्यक्ति को अगवा कर उसकी हत्या करने का मामला सामने आया है। जानकारी देते हुए थाना टल्लेवाल के एस.एच.ओ. इंस्पैक्टर कमलजीत सिंह ने बताया कि कर्मजीत सिंह पुत्र बंत सिंह वासी गहल ने पुलिस को बताया कि रघु यादव पुत्र देगू यादव वासी बिहार हाल आबाद गांव गहल उसके घर में नौकर का काम करता था, जो 3 अगस्त से लापता था। वह अपने नौकर की तलाश करता रहा। पता लगा कि रघु की हत्या कर शव नहर में फैंक दिया गया है। तलाश करने पर रघु यादव की लाश शैहणा नहर नजदीक से बरामद हुई।
एस.एच.ओ. कमलजीत सिंह ने बताया कि तफ्तीश करने पर पता चला कि रघु यादव ने अपने 2 साथियों आनंद किशोर पुत्र रघुनाथ राम वासी सरकंडा जिला भागलपुर बिहार व राजेश किन्डो पुत्र दुर्गा किन्डो वासी डोमनचक जिला गौडा झारखंडा सहित ठेके पर बैठकर शराब पी थी। किसी रंजिश के कारण वे रघु को नहर पर ले गए और गला दबाकर उसको नहर में फैंक दिया। पुलिस ने कमलजीत सिंह के बयानों के आधार पर उक्त आरोपियों विरुद्ध मामला दर्ज करके अगली कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।