Edited By Punjab Kesari,Updated: 30 Jul, 2017 03:34 PM
गांव मूंम में पुरानी रंजिश को लेकर 3 सगे भाईयों व उनके लड़कों ने एक व्यक्ति को गोलियां मारकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर 7 व्यक्तियों पर मामला दर्ज कर लिया है।
बरनाला(विवेक सिंधवानी, गोयल):गांव मूंम में पुरानी रंजिश को लेकर 3 सगे भाईयों व उनके लड़कों ने एक व्यक्ति को गोलियां मारकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर 7 व्यक्तियों पर मामला दर्ज कर लिया है। नछत्तर के बेटे बेअंत सिंह ने बताया कि फरवरी माह में एक विवाह समारोह में उसका आरोपियों से झगड़ा हो गया था। आरोपियों ने उसके एक हाथ की उंगली काटकर उससे मारपीट की थी। इस कारण उनको पुलिस ने गिरफ्तार किया था।
गत दिवस उसके पिता अपने भाई स्वर्ण सिंह को मिलने गया था। गांव के गुरुद्वारा के नजदीक जब वह घर में दाखिल होने लगा तो दहलीज पर जरनैल सिंह, अजमेर सिंह, निर्मल सिंह, जगतार सिंह, अवतार सिंह, अजमेर सिंह व गुरप्रीत सिंह ने उसको घेरते हुए उस पर गोली चला दी। गोली उसकी छाती में लगी और उसकी मौत हो गई। जानकारी देते हुए डी एस पी जसबीर सिंह ने कहा कि पुलिस ने मृतक के पुत्र के बयानों के आधार पर आरोपियों पर मामला दर्ज कर लिया है। अभी तक आरोपी फरार हैं।