Edited By Updated: 23 May, 2017 10:51 AM
कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा ईंटेें मारकर एक नेपाली की निर्मम हत्या कर दी गई। हत्या के बाद आरोपी शव को रजबाहे किनारे फैंककर फरार हो गए।
भटिंडा (पायल): कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा ईंटेें मारकर एक नेपाली की निर्मम हत्या कर दी गई। हत्या के बाद आरोपी शव को रजबाहे किनारे फैंककर फरार हो गए। थाना सदर पुलिस ने हत्या के मामले में अज्ञात व्यक्तियों विरुद्ध मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार गांव बहिमण दिवाना के रजबाहे किनारे रक्त से लथपथ शव पड़ा था। इसका पता सुबह शमशेर सिंह निवासी बहिमण दिवाना को उस समय चला, जब वह अपने खेत में चक्कर लगाने जा रहा था।
उक्त ने इसकी सूचना थाना सदर पुलिस को दी। घटनास्थल का दृश्य बेहद खौफनाक था। व्यक्ति का शव पूरी तरह रक्त से लथपथ था और पास ही ईंटें और शराब की बोतल भी पड़ी थी। पुलिस तफ्तीश दौरान मृतक की जेब से बरामद कागजातों के आधार पर उक्त की शिनाख्त उपिंद्र कुमार निवासी नेपाल के तौर पर हुई। पुलिस ने सहारा जनसेवा की मदद से शव को पोस्टमार्टम हेतु सरकारी अस्पताल में पहुंचाया।
थाना सदर के जांचाधिकारी जंगीर सिंह ने बताया कि मृतक गांव बहिमण की स्पिनिंग मिल में कर्मचारी तैनात था और काफी समय से वहीं रहता था। मृतक का कत्ल ईंटें मारकर किया गया है। फिलहाल कातिलों का पता नहीं लग सका। बहरहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही मृतक के परिजनों का पता भी लगाया जा रहा है।