Edited By Updated: 10 Apr, 2017 04:28 PM
2 दिन पहले गांव ब्राह्मण माजरा में घर में ही गोलियां मार कर कत्ल किए गए व्यक्ति का मामला उस समय तूल पकड़ गया था जब पीड़ित परिवार के
नूरपुरबेदी (संजीव): 2 दिन पहले गांव ब्राह्मण माजरा में घर में ही गोलियां मार कर कत्ल किए गए व्यक्ति का मामला उस समय तूल पकड़ गया था जब पीड़ित परिवार के मैंबरों ने कथित कातिलों के न पकड़े जाने तक मृतक का संस्कार करने से इन्कार कर दिया था। मगर आज जिला पुलिस प्रशासन द्वारा पीड़ित परिवार को विश्वास लेने के बाद परिवार मृतक देसराज सिंह उर्फ मल्ल का अंतिम संस्कार करने को राजी हो गया। इस पर समूह जिला पुलिस प्रशासन ने सुख की सांस ली। वर्णनीय है कि गांव ब्राह्मण माजरा में 7 अप्रैल को तड़के 3 बजे के करीब नामी गैंगस्टरों द्वारा घर में ही देसराज उर्फ मल्ल पुत्र कर्म चंद की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। इस पर पारिवारिक मैंबरों ने कथित कातिलों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर उसी दिन बाद दोपहर नूरपुरबेदी में चक्का जाम कर दिया था। मृतकों के समर्थकों, गांववासियों तथा पारिवारिक मैंबरों ने प्रशासन को 2 दिन का अल्टीमेटम दिया हुआ था कि जब तक कथित आरोपी पकड़े नहीं जाते तब तक मृतक देसराज का अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा। इसके तहत पिछले 2 दिनों से उक्त व्यक्ति की मृत देह को श्री आनंदपुर साहिब के सरकारी अस्पताल के शवगृह में रखा हुआ है।
सुबह से ही जारी रहा पारिवारिक मैंबरों से बातचीत का सिलसिला : आज सुबह से ही जिला पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए पीड़ित परिवार से उनके घर में बातचीत का सिलसिला जारी रखा तथा प्रशासन द्वारा दिए विश्वास के चलते आखिरकार पीड़ित परिवार मृतक देसराज का अंतिम संस्कार करने के लिए सहमत हो गया। मृतक के लड़के फौजी जसविन्द्र सिंह ने बताया कि पुलिस प्रशासन द्वारा उन्हें भरोसा दिया गया है कि पुलिस द्वारा सख्ती से आरोपियों की तलाश जारी है तथा जो भी बनती कार्रवाई होगी, वह जल्द की जाएगी तथा आरोपियों को जल्द पकडऩे में भी पुलिस कोई कसर बाकी नहीं छोड़ेगी। उन्होंने कहा कि अधिकारियों के भरोसे के बाद अब 10 अप्रैल को मृतक देसराज का अंतिम संस्कार किया जाएगा। डी.एस.पी. आनंदपुर साहिब रणधीर सिंह ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि पीड़ित परिवार ने मृतक का संस्कार करने की सहमति दे दी है। वर्णनीय है कि पीड़ित परिवार ने 10 अप्रैल को पुन: आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर चक्का जाम करने की चेतावनी दी हुई थी, जिसको देखते हुए प्रशासन द्वारा पहले ही आज सुरक्षा के तौर पर स्थानीय थाने में भारी पुलिस जवान तैनात करके रखे
हुए थे।