Edited By Punjab Kesari,Updated: 20 Feb, 2018 09:21 AM
गांव गाजीपुर में एक पूर्व सैनिक की कुछ लुटेरों द्वारा तेजधार हथियारों से हत्या करने की जानकारी मिली है। इस घटना में पूर्व सैनिक दर्शन सिंह की पत्नी गुरमेल कौर को लुटेरों ने गंभीर रूप में घायल कर दिया, जिसे समाना के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया...
समाना(अशोक/ शशिपाल): गांव गाजीपुर में एक पूर्व सैनिक की कुछ लुटेरों द्वारा तेजधार हथियारों से हत्या करने की जानकारी मिली है। इस घटना में पूर्व सैनिक दर्शन सिंह की पत्नी गुरमेल कौर को लुटेरों ने गंभीर रूप में घायल कर दिया, जिसे समाना के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलने पर एस.एस.पी., डा. एस. भूपति, एस.पी.डी. हरविंदर सिंह विर्क, डी.आई.जी. सुखचैन सिंह गिल्ल, सदर थाना इंचार्ज हरमनदीप सिंह, गांव गाजेवास पुलिस चौकी इंचार्ज गुरमीत सिंह मवी सहित अन्य पुलिस अफसरों ने मौके पर पहुंचकर इस वारदात संबंधी जानकारी हासिल की।
सिविल अस्पताल में घायल गुरमेल कौर ने बताया कि रात करीब साढ़े 10 बजे कुछ लुटेरे उनके घर के पिछले हिस्से से उनके घर में घुस आए। उनके पास तेजधार हथियार थे। घर में घुसते ही उन्होंने घर के आंगन में सो रहे उसके पति दर्शन सिंह को तेजधार हथियार दिखाकर घर में रखे जेवरात और नकदी देने की धमकी दी। इसके बाद उसके पति ने लुटेरों का विरोध करना चाहा तो उन्होंने तेजधार हथियारों से उसके पति पर हमला बोल दिया। शोर सुनकर जब वह बाहर निकली तो देखा कि उसका पति खून से लथपथ घर के आंगन में पड़ा है और करीब 4 लोग उसके पति से जेवरात हवाले करने की मांग कर रहे थे। गुरमेल कौर ने बताया जब उसने अपने पति को बचाने के लिए शोर मचाने का प्रयास शुरू किया तो अज्ञात लुटेरों ने उस पर भी हमला बोल दिया।
इसके बाद उसने लुटेरों से मारपीट न करने और करीब 4 तोले सोने के जेवरात उनके हवाले कर दिए।इस घटना के बाद वह और उसकी पुत्रवधू इस कदर घबरा गईं कि भाग कर घर की छत पर बने चौबारे में जाकर छिप गई। लेकिन घर में कोई अन्य कीमती सामान न होने से अज्ञात लुटेरे उनके घर से थोड़ी दूर खड़ी एक कार में सवार होकर फरार हो गए। गुरमेल कौर ने बताया कि उनके मोबाइल घर के निचले कमरे में होने से वह इस वारदात संबंधी किसी को भी सूचित नहीं कर सकीं। अज्ञात लुटेरों के भय से वे नीचे जाने की हिम्मत नहीं जुटा सकीं। इससे उसका पति दर्शन सिंह घायल अवस्था में घर के आंगन में ही पड़ा रहा। सुबह गांव के सरपंच और अन्य गांव वालों को इस घटना की सूचना मिलने पर उन्होंने इस लूट की घटना की जानकारी पुलिस को दी। इस दौरान विशेष तौर पर पहुंचे एस.एस.पी. पटियाला डा. एस. भूपति ने बताया कि पुलिस द्वारा ङ्क्षफगर पिं्रट टीम और डॉग स्क्वायड टीम को बुलाकर मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। उन्होंने बताया कि पुलिस इस लूट की वारदात से पर्दाफाश करने का पूरा प्रयास कर रही है। जिक्रयोग है कि मृतक दर्शन सिंह के दोनों पुत्र दलजीत सिंह और हरजीत सिंह फौज में नौकरी करते हैं। जो आजकल पुणे और जम्मू के राजौरी जिले में ड्यूटी पर तैनात हैं। इनमें से हरजीत सिंह का विवाह 4 अप्रैल का रखा हुआ है।