Edited By Punjab Kesari,Updated: 10 Jan, 2018 09:02 AM
फिरोजपुर छावनी की संत लाल रोड पर एक अज्ञात व्यक्ति ने घर में दाखिल होकर करीब 62 वर्षीय व्यक्ति की तेजधार हथियार से हत्या कर दी और अपने पति को बचाने गई महिला को बुरी तरह से जख्मी कर दिया जिसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल फिरोजपुर में दाखिल करवाया गया...
फिरोजपुर (कुमार, मल्होत्रा): फिरोजपुर छावनी की संत लाल रोड पर एक अज्ञात व्यक्ति ने घर में दाखिल होकर करीब 62 वर्षीय व्यक्ति की तेजधार हथियार से हत्या कर दी और अपने पति को बचाने गई महिला को बुरी तरह से जख्मी कर दिया जिसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल फिरोजपुर में दाखिल करवाया गया है।
थाना फिरोजपुर छावनी के एस.एच.ओ. नवीन कुमार सब-इंस्पैक्टर ने जानकारी दी कि घायल हुई महिला चरणजीत कौर पत्नी अमर सिंह निवासी 148-पी संत लाल रोड फिरोजपुर छावनी ने पुलिस को दिए बयानों में बताया कि गत रात्रि साढ़े 10 बजे के करीब अचानक चीखने की आवाज सुनकर जब वह अपने कमरे से बाहर निकली तो उसने देखा की घर के बरामदे में एक अज्ञात 25-30 वर्षीय युवक उसके पति अमर सिंह के साथ गुत्थम-गुत्था था और देखते ही देखते उस व्यक्ति ने उसके पति के पेट में तेजधार हथियार घोंप दिया।
शिकायतकत्र्ता ने जब अपने पति को छुड़ाने और बचाने की कोशिश की तो हथियारबंद व्यक्ति ने उसकी गर्दन, हाथ व शरीर के अन्य हिस्सों पर हत्या करने के इरादे से वार किए। शिकायतकत्र्ता की तरफ से शोर मचाने पर हमलावर फरार हो गया। घायल अमर सिंह को फिरोजपुर के सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। बताया जाता है कि मृतक अमर सिंह एक्स-सर्विसमैन था जोकि पिछले कुछ सालों से यहां रह रहा था।