Edited By Punjab Kesari,Updated: 09 Dec, 2017 09:28 AM
पति से झगड़ा होने पर 3 बच्चों की मां अपने मायके घर आकर रहने लग पड़ी। मंगलवार रात को गुस्साए पति ने अपने ससुराल घर जाकर चाकू से उसकी गर्दन काट दी। इस मामले में थाना डिवीजन नं.-7 की पुलिस को जांच कर केस दर्ज करने में 3 दिन का समय लग गया। आरोपी पति की...
लुधियाना(ऋषि): पति से झगड़ा होने पर 3 बच्चों की मां अपने मायके घर आकर रहने लग पड़ी। मंगलवार रात को गुस्साए पति ने अपने ससुराल घर जाकर चाकू से उसकी गर्दन काट दी। इस मामले में थाना डिवीजन नं.-7 की पुलिस को जांच कर केस दर्ज करने में 3 दिन का समय लग गया। आरोपी पति की पहचान शेरपुर के रहने वाले सोनू के रूप में हुई है।
ई.डब्ल्यू.एस. कालोनी के सोनू ने बताया कि उन्होंने अपनी बहन कंचन की शादी उक्त आरोपी के साथ लगभग 7 वर्ष पहले की थी। उनके 3 बच्चे हैं। कुछ समय पहले पति उसे परेशान व मारपीट करने लग पड़ा। इस बात का पता चलने पर वे अपनी बहन को मायके ले आए। मंगलवार रात को दोनों भाई नाइट शिफ्ट के चलते चले गए। घर में मां, बहन और बच्चे अकेले थे। रात लगभग 1.30 बजे उक्त आरोपी उनके घर आया। जब बहन ने दरवाजा खोला तो चाकू से गर्दन पर वार कर फरार हो गया। मां ने मोहल्ले की लोगों की मदद से उसे लहूलुहान अवस्था में तुरंत उपचार के लिए सिविल अस्पताल भर्ती करवाया, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।