वाल्मीकि घाटी के निकट युवक की हत्या, CCTV में कैद हुर्इ घटना

Edited By Punjab Kesari,Updated: 31 Oct, 2017 07:32 AM

murder

सुंदर नगर पुली वाल्मीकि घाटी के निकट अज्ञात हत्यारों ने बेरहमी से 22 वर्षीय युवक को मौत के घाट उतार दिया। वारदात रविवार रात के 10 बजे के बाद की है। हत्यारों ने युवक का बेरहमी से कत्ल करने के बाद शव गंदे नाले के निकट रेत पर फैंक दिया। मृतक की पहचान...

लुधियाना(तरुण): सुंदर नगर पुली वाल्मीकि घाटी के निकट अज्ञात हत्यारों ने बेरहमी से 22 वर्षीय युवक को मौत के घाट उतार दिया। वारदात रविवार रात के 10 बजे के बाद की है। हत्यारों ने युवक का बेरहमी से कत्ल करने के बाद शव गंदे नाले के निकट रेत पर फैंक दिया। मृतक की पहचान कुलदीप कुंवर उर्फ रिक्की निवासी वाल्मीकि घाटी के रूप में हुई है। सूचना मिलने के बाद ए.डी.सी.पी. रत्न सिंह बराड़, ए.सी.पी. मनदीप सिंह, थाना दरेसी प्रभारी कुलवंत सिंह व चौकी सुंदर नगर गुरजीत सिंह पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंचे। मृतक के पिता राजेश गुलाटी ने बताया कि कुलदीप प्राइवेट नौकरी करता था।
 

रविवार रात को वाल्मीकि घाटी के निकट सत्संग चल रहा था जिसमें उसका परिवार शामिल था। रविवार रात करीब 10 बजे तक कुलदीप सत्संग में था। इसके बाद पूरी रात उसका बेटा कुलदीप घर नहीं लौटा। सोमवार सुबह करीब 7 बजे एक परिचित ने उसे मोबाइल पर कुलदीप का शव पड़ा होने की सूचना दी। वह तुरंत इलाके के कुछ लोगों को लेकर मौके पर पहुंचा। जहां कुलदीप का शव रेत के ढेर पर पड़ा हुआ था। आसपास खून बिखरा हुआ था जिसके बाद वे शव को लेकर तुरंत घर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। ए.सी.पी. सैंट्रल मनदीप सिंह ने बताया कि सोमवार सुबह सूचना मिलने के बाद मृतक का पिता राजेश कुलदीप के शव को घर पर ले गया। घरवालों ने पुलिस को सूचना करीब 8 बजे दी है, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। कुलदीप की तेजधार हथियार से हत्या की गई है। कुलदीप नशा करने का आदी था। हत्यारों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।

तेजधार सूए से की हत्या 
चौकी सुंदर नगर प्रभारी गुरजीत सिंह ने बताया कि कुलदीप की हत्या में तेजधार सूए का इस्तेमाल हुआ है। एक वार कुलदीप की दाईं आंख पर हुआ है, जिस कारण आंख बाहर निकल गई। जबकि सिर के पिछले हिस्से पर सूए से कई वार किए गए। अधिक खून बहने के कारण कुलदीप ने रविवार रात को दम तोड़ दिया। कुलदीप का शव अकड़ा हुआ था। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि हत्या के बाद शव पूरी रात सड़क पर पड़ा रहा है।

रंजिशन की गई है हत्या 
कुलदीप की जिस बेरहमी से हत्या की गई है उससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि रंजिश के चलते कुलदीप को मौत के घाट उतारा गया है। फिलहाल पुलिस कुलदीप से संबंधित सारी जानकारी इकट्ठा कर रही है। पुलिस कई थ्योरियों पर काम कर रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही हत्यारों को काबू कर लिया जाएगा। थाना दरेसी इलाके के अंतर्गत आते क्षेत्र वाल्मीकि घाटी के निकट अक्सर आपराधिक वारदातें होती हैं। लूट और मारपीट की वारदातों से कई प्रवासी शहर भी छोड़ कर जा चुके हैं। सोमवार को ‘पंजाब केसरी’ में प्रकाशित खबर से पुलिस प्रशासन को चेताया गया था। इसके बावजूद पुलिस प्रशासन कुंभकर्णी नींद सोया रहा।   

सी.सी.टी.वी. फुटेज खंगाल रही है पुलिस 
कुलदीप की हत्या के बाद पुलिस इलाके में लगे सी.सी.टी.वी. फुटेज खंगाल रही है। रविवार रात एक सफेद रंग की कार और एक मोटरसाइकिल वारदात स्थल के निकट फुटेज में कैद हुए हैं। जिनमें 4-5 युवक दिखाई दे रहे हैं परंतु फुटेज में कुलदीप नहीं दिखाई दे रहा है। फिलहाल पुलिस के हाथ अभी तक हत्यारों का कोई सुराग नहीं लगा है।

सिविल अस्पताल में नहीं हो पाया कुलदीप का पोस्टमार्टम 
कुलदीप के शव को सिविल अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। सोमवार दोपहर करीब 1 बजे से लेकर सायं 6 बजे तक चौकी सुंदर नगर की पुलिस सिविल अस्पताल में मौजूद रही परंतु डाक्टरों ने कुलदीप के शव का पोस्टमार्टम नहीं किया। चौकी सुंदर नगर इंचार्ज गुरजीत सिंह ने बताया कि गत रात्रि भाजपा नेता प्रवीण बांसल और डाक्टर के बीच हुए विवाद के बाद अस्पताल के डाक्टर हड़ताल पर हैं। उन्होंने जज द्वारा मार्क कुलदीप के पोस्टमार्टम से संबंधित कागजात दिखाए परंतु डाक्टर अपनी बात पर अड़े रहे। डाक्टर का कहना था कि पहले उनके साथ इंसाफ हो तभी वे कार्य करेंगे। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!