दलित महिला की गला घोंटकर हत्या, खेतों से शव बरामद

Edited By Punjab Kesari,Updated: 21 Oct, 2017 09:24 AM

murder

गांव गंडीविंड में दलित महिला की अज्ञात लोगों ने गला घोंट कर हत्या कर दी। महिला का शव पुलिस ने शुक्रवार को खेतों से बरामद कर मामले की जांच शुरू कर दी। डी.एस.पी. (इन्वैस्टीगेशन) प्यारा सिंह ने कहा है कि महिला की हत्या करने वाले आरोपी शीघ्र ही पुलिस...

तरनतारन(रमन) : गांव गंडीविंड में दलित महिला की अज्ञात लोगों ने गला घोंट कर हत्या कर दी। महिला का शव पुलिस ने शुक्रवार को खेतों से बरामद कर मामले की जांच शुरू कर दी। डी.एस.पी. (इन्वैस्टीगेशन) प्यारा सिंह ने कहा है कि महिला की हत्या करने वाले आरोपी शीघ्र ही पुलिस गिरफ्त में होंगे।

सविन्द्र सिंह निवासी गांव गंडीविंड मेहनत-मजदूरी का काम करता है। सविन्द्र सिंह 2 लड़कों और 1 लड़की का पिता है। वीरवार को दीपावली पर्व मनाने के लिए सविन्द्र सिंह अपनी पत्नी मनजीत कौर उर्फ भोली के साथ बाजार में खरीदारी के लिए गया। वापसी में सविन्द्र सिंह और बच्चे घर लौट आए, परंतु मनजीत कौर भोली अचानक लापता हो गई। सविन्द्र सिंह अपनी पत्नी को रात तक ढूंढता रहा, लेकिन खबर नहीं मिली। पत्नी के लापता होने बाबत उसने पुलिस को भी जानकारी दी जिसके बाद मनजीत कौर के अटार रहते भाई मनप्रीत सिंह को मामले की जानकारी दी गई। 

शुक्रवार को सुबह गांव के खेतों में मनजीत कौर भोली का शव देखा गया। मौके पर डी.एस.पी. प्यारा सिंह और थाना सराय अमानत खां के प्रभारी सुखविन्द्र सिंह पहुंचे। प्रथम जांच में पता चला कि मनजीत कौर भोली की गला घोंट कर हत्या की गई है। शव के पास मनजीत कौर का मोबाइल भी बरामद हुआ है, जिसे पुलिस ने कब्जे में लेकर जांच का हिस्सा बनाया है। डी.एस.पी. प्यारा सिंह ने बताया कि थाना सराय अमानत खां में अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज करके पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!