Edited By Punjab Kesari,Updated: 27 Sep, 2017 09:59 AM
गांव पथराला में गत दिवस विवाह में डी.जे. पर नाचने संबंधी हुए झगड़े को लेकर गांव के ही आधा दर्जन से अधिक व्यक्तियों ने 2 व्यक्तियों से
संगत मंडी (मनजीत): गांव पथराला में गत दिवस विवाह में डी.जे. पर नाचने संबंधी हुए झगड़े को लेकर गांव के ही आधा दर्जन से अधिक व्यक्तियों ने 2 व्यक्तियों से मारपीट की। जहां अस्पताल में 1 व्यक्ति की मौत हो गई।
बहादुर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि उनके पड़ोस में जैला सिंह के पुत्र राजदीप सिंह का विवाह था। सायं उनके घर में डी.जे. लगाए हुए थे। इस मौके लवप्रीत सिंह, जग्गू सिंह वहां नाचने के लिए आ गए जिनको विवाह वाले लड़के के पिता जैला सिंह ने यह कहकर नाचने से रोक दिया कि यहां पर महिलाएं नाच रही हैं, इस बात का उक्त लड़कों को गुस्सा आ गया व वे वहां से चले गए।
बहादुर सिंह ने कहा कि रात 10 बजे के करीब जैला सिंह गली में लगी हुई लडिय़ों को सीधा कर रहा था तो उक्त लड़के अपने अन्य साथियों को लेकर वहां आ गए जिन्होंने आते ही पहली लाठी जैला सिंह के सिर में मार दी, जब उसका पिता बलदेव सिंह जैला सिंह को बचाने के लिए आगे आया तो उक्त लड़कों ने उस पर भी कई वार किए। शोर मचाने पर उक्त लड़के फरार हो गए। परिजनों ने घायलों को भटिुंडा अस्पताल पहुंचाया जहां बलदेव सिंह की मौत हो गई। पुलिस द्वारा मृतक बलदेव सिंह लड़के बहादुर सिंह के बयानों पर जग्गू सिंह, लवप्रीत सिंह, सोमा सिंह, गुरजंट सिंह, निर्मल सिंह व मनजीत सिंह निवासी पथराला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने जब कत्ल में नामजद किसी भी व्यक्ति की गिरफ्ताारी नहीं की तो उन्होंने शव को मुख्य सड़क पर रख कर जाम लगा दिया व पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।