Edited By Updated: 22 Apr, 2017 11:32 AM
गांव सतकोहा में बहू से अवैध संबंध बनाने की कोशिश का विरोध करने पर उसकी हत्या करने के आरोप में पुलिस ने ससुर को गिरफ्तार कर लिया है।
बटाला: गांव सतकोहा में बहू से अवैध संबंध बनाने की कोशिश का विरोध करने पर उसकी हत्या करने के आरोप में पुलिस ने ससुर को गिरफ्तार कर लिया है। फतेहगढ़ चूडिय़ां के रहने वाले नजीर मसीह ने सेखवां पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसकी बेटी अनीता की शादी करीब दस साल पहले गांव सतकोहा के पीटर के साथ हुई थी। पीटर सी.आर.पी. में है और लेह में तैनात है। घर में अनीता अपने बेटे और ससुर प्यारा मसीह के साथ रहती थी।
कुछ दिनों से अनीता का ससुर प्यारा मसीह उसे अवैध संबंध बनाने के लिए परेशान कर रहा था, जिसका अनीता ने विरोध किया। इस बारे में अनीता ने अपने मायके में भी बताया था।
गौरतलब है कि सेखवां पुलिस स्टेशन अधीन गांव सतकोहा में एक व्यक्ति ने अपनी बहु के सिर पर मूंगली मार कर हत्या कर दी थी। पहले हत्या का कारण घरेलू झगड़ा तथा दहेज आदि का बताया जा रहा था लेकिन ससूर के पकड़े जानें के बाद अवैध संबंध बनाने का खुलासा हुआ है।