आइलैट्स के पेपर में पकड़े गए मुन्नाभाई, पुलिस ने किए पासपोस्र्ट जब्त

Edited By Punjab Kesari,Updated: 08 Jan, 2018 04:51 PM

munnabhai caught in islets papers seized police passport

विदेश जाने के लिए लोगों में क्रज इस कदर बढ़ गया है कि वह आइलैट्स के पेपर में अधिक बैंड हासिल करने के लिए अपने स्थान पर दूसरे लोगों को पेपर में बिठा देते हैं। ...

अमृतसर: विदेश जाने के लिए लोगों में क्रज इस कदर बढ़ गया है कि वह आइलैट्स के पेपर में अधिक बैंड हासिल करने के लिए अपने स्थान पर दूसरे लोगों को पेपर में बिठा देते हैं। ऐसा ही एक मामला अमृतसर में सामने आया  है। पुलिस ने 4 लोगों को गिरफ्तार कर केस दर्ज किया है। पकड़े गए आरोपी जिन लोगों की जगह पर आइलैंट्स का पेपर दे रहे थे, पुलिस ने उनके पासपोर्ट कब्जे में ले लिए हैं। 

जानकारी देते प्लैनट एजुकेशन एग्जाम प्राइवेट लिमिटेड के अधिकारी मनोज सिंह ने पुलिस को बताया कि रविवार को लारेंस रोड पर स्थित होटल हंबल ऊना में आइलैंट्स का पेपर था। उन्हें पता चला था कि इस पेपर में कुछ लोग दूसरे की जगह पर पेपर दे रहे हैं। उन्होंने अपनी टीम के साथ पेपर दे रहे लोगों की गहनता से जांच की। उस दौरान मनदीप सिंह निवासी काशी नगर वेरका, अमनप्रीत कौर पुत्री गुरनाम सिंह निवासी रोड़ा वाला कलां घरिंडा, नवजोत सिंह निवासी बुटर्र कलां मेहता को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए सभी लोगों को थाना सिविल लाइन पुलिस के हवाले कर दिया गया। पकड़े गए सभी लोगों को छुड़ाने के लिए पूरा दिन उनके परिजन चंडीगढ़ से लेकर अमृतसर तक मंत्रियों और विधायकों की शिफरिशें करवाते रहे। मगर मामला हाई प्रोफाइल होने के कारण पुलिस के आगे एक नहीं चली। पुलिस ने केस दर्ज कर सभी को जमानत पर रिहा कर दिया।

वहीं इस केस में चार मुन्नाभाई भी शामिल किए जा रहे हैं। जिनके स्थान पर पकड़े गए लोग आइलैट्स का पेपर दे रहे थे। थाना सिविल लाइन के एस.एच.ओ. शिव दर्शन सिंह और जांच अधिकारी बलराज सिंह ने बताया कि पुलिस ने उन लोगों के पासपोर्ट कब्जे में ले लिए हैं जिनके स्थान पर आरोपी पेपर दे रहे थे। 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!