Edited By Updated: 19 Feb, 2017 10:51 AM
शहर में स्थापित शहीदों के स्मारकों की अनदेखी के कारण अक्सर नगर निगम अधिकारी सवालों के घेरे में खड़े दिखाई देते हैं।
जालंधर(चोपड़ा): शहर में स्थापित शहीदों के स्मारकों की अनदेखी के कारण अक्सर नगर निगम अधिकारी सवालों के घेरे में खड़े दिखाई देते हैं। आज एक बार फिर से निगम अधिकारी शहीद का सम्मान करना भूलते दिखाई दिए और महज खानापूर्ति से अपना दायित्व पूरा कर पल्ला झाड़ लिया। वर्णनीय है कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई लडने वाले पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री शहीद बेअंत सिंह का आज जन्मदिवस है, परंतु बी.एम.सी. चौक में बना उनका स्मारक अब भी खस्ता हाल दिखाई दे रहा है।
उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए कांग्रेस कायकर्ताओं व लोगों ने आना है जिसके लिए निगम कर्मियों ने प्रतिमा तक पहुंचने के लिए सीढ़ी लगाकर अपनी जिम्मेदारी पूरी कर ली है, जबकि स्मारक की ग्रिल टूटी हुई है, स्मारक की साइड वाल्स क्षतिग्रस्त है, प्रतिमा के नीचे लगा सूचना पट्ट भी बेहद खस्ताहालत में है। स्मारक के सौंदर्य के लिए पौधे नहीं लगाए गए। लोहे की सीढ़ी भी 2 पत्थरों के सहारे खड़ी की गई है जोकि किसी भी समय दुर्घटना का कारण बन सकती है। इसको लेकर कार्यकत्र्ताओं में रोष व्याप्त है।पंजाब प्रदेश कांग्रेस के महासचिव व शहीद परिवार से संबंधित राणा रंधावा व प्रदेश सचिव मनोज अग्रवाल ने निगम की कारगुजारी पर रोष व्यक्त करते हुए कहा कि अधिकारियों को ऐसीलापरवाही करने से गुरेज करना चाहिए। राणा व मनोज ने कहा कि अगर हम अपने देश के शहीदों का अनादर करेंगे तो आने वाली पीढ़ी को देशभक्ति का संदेश कैसे दे पाएंगे।