Edited By Punjab Kesari,Updated: 29 Sep, 2017 02:46 PM
फगवाड़ा नगर निगम द्वारा निगम की इमारतों के बकाया किराए को एकत्रित करने हेतु अब निरंतर अपने किराएदारों को नोटिस पर नोटिस भेजे जा रहे हैं। इस कड़ी में अब निगम द्वारा एस.एस.पी. कपूरथला ........
फगवाड़ा (जलोटा): फगवाड़ा नगर निगम द्वारा निगम की इमारतों के बकाया किराए को एकत्रित करने हेतु अब निरंतर अपने किराएदारों को नोटिस पर नोटिस भेजे जा रहे हैं। इस कड़ी में अब निगम द्वारा एस.एस.पी. कपूरथला को 65,70,760 रुपए का नोटिस भेजकर स्थानीय निगम परिसर में मौजूद एस.पी. फगवाड़ा कार्यालय से बकाया मांगा गया है। बता दें कि निगम द्वारा सिटी क्लब को आधिकारिक तौर पर 3,24,01,920 रुपए किराएदार की रिकवरी हेतु नोटिस जारी किया गया था।
वहीं अब देखना यह है कि क्या निगम द्वारा जारी किए जा रहे उक्त रिकवरी नोटिस महज कागजी कार्रवाई तक सीमित रहते हैं या इन पर कोई एक्शन भी होता है? अब इसका जवाब तो निगम के अधिकारी ही दे सकते हैं।वैसे यदि पूर्व में रही निगम की कार्यशैली पर गौर किया जाए तो समय गवाह है कि निगम आजतक संबंधित पक्षों से कुछ ज्यादा वसूल नहीं सका है। हालांकि इसे लेकर दावे तो हजार होते रहे हैं, लेकिन रिकवरी शून्य के समान ही रही है।