पोलो खेलने का शौक रखती हैं कश्मीर की प्रिसेंस मृगंका सिंह,अब हैं पटियाला राजघराने की बहू

Edited By Punjab Kesari,Updated: 16 Nov, 2017 12:25 PM

mrs  mriganka singh of kashmir

कश्मीर की प्रिसेंस मृगंका सिंह पटियाला राजघराने की बहू हैं।

पटियाला/अमृतसरः कश्मीर की प्रिसेंस मृगंका सिंह पटियाला राजघराने की बहू हैं। उनकी शादी पंजाब के सीएम और पटियाला रियासत के पूर्व महाराजा कैप्टन अमरेंद्र सिंह के नाती निर्वाण सिंह के साथ हुई है। इस रॉयल वेडिंग की खास बात यह थी कि ये शादी पंजाबी और हिन्दू दोनों रीति रिवाजों से हुई थी। जहां मृगंका हिन्दू फैमिली से ताल्लुक रखती हैं। वहीं निर्वाण सिख फैमिली से आते हैं। इसी वजह से पहले अंनत कारज और फिर कश्मीरी हिन्दू रीति रिवाजों से फेरे लिए गए थे।

PunjabKesari
 अमरेंद्र सिंह के नाती निर्वाण सिंह और मृगंका की शादी का रिसेप्शन दिल्ली के एक आलीशान होटल में हुआ था। इस रिसेप्शन में कई सेलिब्रिटी के साथ- साथ कई दिग्गज नेता पहुंचे थे। जिनमें खास तौर पर फॉर्मर पीएम मनमोहन सिंह मौजूद रहे।
PunjabKesari

 निर्वाण सिंह पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह की बेटी जयइंदर कौर के बेटे है। उन्होंने यूके से पब्लिक रिलेशन की पढाई की है। निर्वाण के पिता का नाम सरदार गुरुपाल सिंह संधू है और वे दिल्ली के बिजनेसमैन हैं। वे अपने नाना कैप्टन सिह के सोशल साइट को हैंडल कर रहे हैं।
PunjabKesari

मृगंका के पिता विक्रमादित्य सिंह जम्मू कश्मीर के राजघराने के डॉ कर्ण सिंह के बेटे हैं इसलिए मृगंका सिंह कश्मीर की राजकुमारी कहलाती हैं। पटियाला राजघराने की बहू मृगंका की मां ग्वालियर के पूर्व महाराजा स्व. माधवराव सिंधिया की बेटी और ज्योतिरादित्य सिंधिया की बहन है। इस नाते मृगांका उनकी भांजी हैं।
 
 PunjabKesari
मृगंका को मॉडलिंग के साथ-साथ पोलो खेलने का शौक हैं। इसके अलावा वे पेज थ्री पार्टियों का भी काफी शौकीन है। वे पोलो के कई टूर्नामेंट का हिस्सा लेती रहती हैं। मृगंका सिंह का एक भाई मृतांद सिंह हैं, जो दिल्ली में ही रहते हैं। मृगंका मॉडलिंग करती हैं और कई ज्वैलरी ब्रैंड के लिए एेड कर चुकी हैं। 

PunjabKesari

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!