Edited By Punjab Kesari,Updated: 22 Oct, 2017 11:44 AM
कांग्रेसी सांसद चौधरी संतोख सिंह ने आज निकवर्ती गांव प्रतापपुरा में सेन भगत की याद में लगने वाले मेले में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने प्रबंधकों को 5 लाख रुपए की ग्रांट देने का ऐलान किया। चौधरी संतोख सिंह ने कहा कि इस ग्रांट से गांव में स्ट्रीट...
जालंधर(धवन): कांग्रेसी सांसद चौधरी संतोख सिंह ने आज निकवर्ती गांव प्रतापपुरा में सेन भगत की याद में लगने वाले मेले में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने प्रबंधकों को 5 लाख रुपए की ग्रांट देने का ऐलान किया। चौधरी संतोख सिंह ने कहा कि इस ग्रांट से गांव में स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी ताकि लोगों को आने-जाने में रात के समय होने वाली मुश्किलों से उभारा जा सके। पिछले साल भी सांसद चौधरी संतोख सिंह ने प्रबंधकों को 5 लाख रुपए की ग्रांट गांव में शौचालय बनाने के लिए दी थी।
उन्होंने कहा कि वह राज्य सरकार से बातचीत करेंगे ताकि सेन भगत के तपोस्थल को हैरीटेज स्टेट्स दिलवाया जा सके। इससे सरकार इस स्थान पर लाखों रुपए की राशि खर्च कर इसे विकसित करेगी। उन्होंने कहा कि अगर प्रबंधक चाहें तो वह इस संबंध में सरकार से बातचीत कर सकते हैं। चौधरी संतोख सिंह ने कहा कि सेन भगत के समाज के प्रति योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। सेन भगत के श्लोक तो गुरु ग्रंथ साहिब में भी हैं। उन्होंने कहा कि अगले वर्ष सेन भगत की याद में राज्य स्तरीय कार्यक्रम करवाने का प्रयास किया जाएगा, जिसमें मुख्यमंत्री कै. अमरेन्द्र सिंह को भी आमंत्रित किया जाएगा। चौधरी संतोख सिंह ने कहा कि पंजाब सरकार पहले ही अन्य पिछड़ी श्रेणियों को लगातार रियायतें दे रही है। हाल ही में सरकार ने अन्य पिछड़ी श्रेणियों के लिए क्रीमीलेयर की सीमा को 6 लाख से बढ़ा कर 8 लाख रुपए किया है।