Edited By Punjab Kesari,Updated: 21 Aug, 2017 09:41 AM
सिविल लाइन पुलिस ने विशेष नाकाबंदी दौरान दोपहिया वाहन चोर गिरोह के 2 सदस्यों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस द्वारा की गई प्राथमिक पूछताछ दौरान आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस पार्टी ने चोरी किए अन्य मोटरसाइकिल बरामद कर लिए हैं।
अमृतसर(अरुण) : सिविल लाइन पुलिस ने विशेष नाकाबंदी दौरान दोपहिया वाहन चोर गिरोह के 2 सदस्यों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस द्वारा की गई प्राथमिक पूछताछ दौरान आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस पार्टी ने चोरी किए अन्य मोटरसाइकिल बरामद कर लिए हैं।
ए.डी.सी.पी.-2 लखबीर सिंह ने बताया कि पिछले कुछ समय से सिविल लाइन क्षेत्र में बढ़ रही वाहन चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए सिविल लाइन थाना प्रमुख इंस्पैक्टर शिव दर्शन के नेतृत्व में पुलिस द्वारा विशेष नाकाबंदी कर मोटरसाइकिल पर आ रहे वाहन चोर गिरोह के 2 सदस्यों जोबनप्रीत सिंह पुत्र गुरभेज सिंह व बिक्रमजीत सिंह पुत्र हरदेव सिंह दोनों निवासी हर्षा छीना को वाहन सहित गिरफ्तार कर लिया गया। ए.डी.सी.पी.-2 लखबीर सिंह ने बताया कि आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस पार्टी द्वारा चोरी किए 10 अन्य मोटरसाइकिल और एक एक्टिवा बरामद की गई है।