Edited By Punjab Kesari,Updated: 06 Oct, 2017 09:33 PM
पंचकूला की रहने वाली दो महिलाओं ने सुखना लेक में छलांग लगाकर मौत को गले लगाने की कोशिश ....
चंडीगढ़: पंचकूला की रहने वाली दो महिलाओं ने सुखना लेक में छलांग लगाकर मौत को गले लगाने की कोशिश की। इस दौरान एक महिला की मौत हो गई। वहीं, दूसरी की हालत नाजुक बनी हुई है।
जानकारी के मुताबिक दोनों महिलाएं आपस में मां-बेटी थी। मां की उम्र 55 से 60 के बीच बताई जा रही है। वहीं, बेटी की उम्र 27 से 28 वर्ष की बताई जा रही है। इसमें मां पहले ही मौत हो चुकी है। वहीं, बेटी की हालात नाजुक बनी हुई है।
उसे उपचार के लिए सेक्टर 16 के जीएमएसएच अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। हालांकि अभी तक दोनों महिलाओं की पहचान नहीं हो सकी है।