Edited By Punjab Kesari,Updated: 22 Jul, 2017 12:04 PM
थाना शेरपुर की पुलिस ने गत दिनों बस स्टैंड में नवजात बच्चे को फैंकने वाली महिला को गिरफ्तार कर लिया है। थाना शेरपुर के पुलिस प्रमुख हरसंदीप सिंह गिल ने बताया कि नजदीकी गांव खेड़ी खुर्द की पूजा पत्नी रणजीत सिंह ने इस घटना को अंजाम दिया।
शेरपुर(अनीश): थाना शेरपुर की पुलिस ने गत दिनों बस स्टैंड में नवजात बच्चे को फैंकने वाली महिला को गिरफ्तार कर लिया है। थाना शेरपुर के पुलिस प्रमुख हरसंदीप सिंह गिल ने बताया कि नजदीकी गांव खेड़ी खुर्द की पूजा पत्नी रणजीत सिंह ने इस घटना को अंजाम दिया।
उन्होंने बताया कि महिला से पूछताछ दौरान खुलासा हुआ कि वह गर्भवती थी और शेरपुर में आई थी। जब गांव को जाने के लिए वह बस स्टैंड पर आई तो अचानक उसको दर्द शुरू हो गया, जिस करके वह शौचालय में चली गई। यहां उसने मृत बच्चे को जन्म दिया।इसके चलते उसने शौचालय की दीवार के ऊपर से उस बच्चे को पिछली तरफ फैंक दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार काबू की गई महिला के पहले भी 5 बच्चे हैं।