Edited By Updated: 20 Apr, 2017 04:58 PM
रेलवे रोड पर नाबालिगा से छेड़छाड़ करने वाले मनचले की लोगों द्वारा खूब धुनाई की गई। जानकारी के अनुसार एक लड़का हर रोज स्कूल आने
जलालाबाद(मिक्की): रेलवे रोड पर नाबालिगा से छेड़छाड़ करने वाले मनचले की लोगों द्वारा खूब धुनाई की गई। जानकारी के अनुसार एक लड़का हर रोज स्कूल आने वाली नाबालिग लड़की को परेशान करता था और इस संबंधी लड़की द्वारा अपने परिजनों को बताया गया। आज जब उक्त लड़की अपनी मां के साथ रेलवे रोड पर जा रही थी तो मनचले आशिक ने एक बार फिर उसके साथ छेड़छाड़ का प्रयास किया। जिस पर आसपास स्थित लोगों ने मनचले को पकड़ लिया और खूब धुनाई करने के पश्चात पुलिस के हवाले कर दिया।