लड़कियों को छेड़ने रोका तो कर दी पिटाई

Edited By Punjab Kesari,Updated: 19 Sep, 2017 04:31 PM

molestation with girl

लड़कियों से छेड़छाड़ कर रहे मनचलों को रोकना 3 लोगों के लिए भारी पड़ गया और मनचलों ने अपने 20-25 साथियों के साथ मिलकर उनकी बुरी तरह से पिटाई कर डाली।

भटिंडा (पायल): लड़कियों से छेड़छाड़ कर रहे मनचलों को रोकना 3 लोगों के लिए भारी पड़ गया और मनचलों ने अपने 20-25 साथियों के साथ मिलकर उनकी बुरी तरह से पिटाई कर डाली। 

सिविल अस्पताल में उपचाराधीन कमलेश, आकाश कुमार व राजू निवासी जनता नगर ने बताया कि रात्रि करीब 10 बजे वे रामलीला देख रहे थे कि इस दौरान कुछ युवकों ने उनकी पहचान वाली लड़कियों से छेड़छाड़ की। जब उन्होंने उन्हें रोका तो एक बार वे गुस्से में वहां से चले गए लेकिन कुछ ही समय बाद अपने 20-25 साथियों के साथ लाठियां व कृपाणें लेकर वापस लौट आए और उन पर हमला बोल दिया। 

उन्हें बुरी तरह घायल कर हमलावर मौके से फरार हो गए। पारिवारिक सदस्यों ने घायलों को सरकारी अस्पताल पहुंचाया। डाक्टरों ने कमलेश व राजू की हालत गंभीर बताई है। पुलिस ने घायलों के बयान दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!