Edited By Punjab Kesari,Updated: 23 Aug, 2017 01:13 PM
अढ़ाई साल की मासूम बच्ची प्ले वे स्कूल से घर लौटी। बच्ची काफी सहमी हुई थी और उसके गुप्तांग व पेट में काफी तेज दर्द था। बच्ची के माता-पिता
लुधियाना(तरुण): अढ़ाई साल की मासूम बच्ची प्ले वे स्कूल से घर लौटी। बच्ची काफी सहमी हुई थी और उसके गुप्तांग व पेट में काफी तेज दर्द था। बच्ची के माता-पिता उसे तुरंत फैमिली डाक्टर के पास ले गए। डाक्टर ने बच्ची की हालत को देखते हुए सिविल अस्पताल में ले जाने के लिए कहा। सूचना मिलने के बाद थाना डिवीजन नं. 3 की पुलिस मौके पर पहुंची।
पिता ने बताया कि सुबह 7.30 बजे बच्ची को स्कूल छोडऩे गया था। दोपहर 12.30 बजे उसकी पत्नी बच्ची को लेने स्कूल गई। घर पहुंचने पर उसकी बेटी काफी सहमी हुई थी। बच्ची जोर जोर से रोने लगी। बार बार पूछने पर बेटी ने कुछ नहीं बताया। इसके बाद वे बेटी को लेकर फैमिली डाक्टर के पास पहुंचे। डाक्टर ने बच्ची की हालत को देखते हुए उन्हें सिविल अस्पताल जाने की सलाह दी। फैमिली डाक्टर उन्हें बताया कि बच्ची के साथ शारीरिक छेड़छाड़ व दुष्कर्म का प्रयास हुआ है।
सिविल अस्पताल में 3 डाक्टरों के बोर्ड ने बच्ची की जांच की। फिलहाल डाक्टरों ने दुष्कर्म के प्रयास की बात में सहमति नहीं जताई है। डाक्टरों के अनुसार रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।थाना प्रभारी संजीव कपूर ने बताया कि बच्ची के माता पिता ने आशंका जाहिर की है कि स्कूल में बच्ची के साथ घिनौनी हरकत हुई है। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ पास्को एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।