दरी बिछाने से लेकर लोकसभा चुनाव लडने तक, पार्टी का हर आदेश मंजूर : मास्टर मोहन लाल

Edited By Updated: 02 Apr, 2017 02:31 PM

mohan lal interview

देशभर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नाम की लहर होने के कारण भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड सहित 4 राज्यों में सत्ता कायम करने में सफल रही, लेकिन पंजाब में मोदी की लहर नहीं चली। पंजाब में भाजपा की भारी हार के बाद इस स्थिति को लेकर...

जालंधर(पाहवा): देशभर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नाम की लहर होने के कारण भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड सहित 4 राज्यों में सत्ता कायम करने में सफल रही, लेकिन पंजाब में मोदी की लहर नहीं चली। पंजाब में भाजपा की भारी हार के बाद इस स्थिति को लेकर भाजपा के वरिष्ठ पूर्व मंत्री मास्टर मोहन लाल से कुछ विषयों को लेकर चर्चा की गई। प्रस्तुत हैं उसके कुछ अंश-

 प्रश्न: लहर के बाद भी पंजाब में भाजपा की यह हालत हुई?
 उत्तर: जनसंघ के समय से भाजपा लगातार आगे बढ़ती रही है, लेकिन इस बार के विधानसभा चुनावों में जो भाजपा की दशा हुई है, वह इससे पहले कभी नहीं हुई है। यह चिंता का विषय है तथा पार्टी को इस विषय पर गंभीरता से विचार करना चाहिए। यह बात सही है कि पंजाब में मोदी की लहर नहीं चली।


प्रश्न: अकाली दल से ज्यादा भाजपा पर क्यों निकला गुस्सा?
उत्तर:
जिससे जितनी उम्मीद होती है अगर वह पूरी न हो तो उस पर गुस्सा उतना ही होता है। पंजाब में भाजपा को आमजन की पार्टी माना जाता है तथा लोगों को भाजपा से बहुत उम्मीदें थीं। पंजाब के लोग अकाली दल से ज्यादा भाजपा को उनकी उम्मीदों पर खरा न उतरने के लिए कसूरवार मानते हैं, लेकिन वह चिंता का विषय है। इस पर शीघ्र ही बड़े स्तर पर मंथन किया जाना चाहिए। 

प्रश्न: भाजपा वर्कर भी पार्टी से नाराज क्यों दिखा?
उत्तर:
पंजाब में भाजपा का एक ऐसा वर्ग है, जो यह मानता है कि पंजाब में हार शिरोमणि अकाली दल के साथ रहने के कारण हुई है। इस बारे में भाजपा हाईकमान भी चिंतित है। यू.पी., उत्तराखंड में भाजपा जैसी मजबूत पार्टी को अगर पंजाब में बुरी दशा का सामना करना पड़ रहा है तो उस पर उचित कदम उठाए जाने समय की जरूरत है। 

प्रश्न: भविष्य के लिए आप पंजाब में भाजपा की क्या स्थिति देखते हैं?
उत्तर:
पंजाब में जो भी स्थिति आज भाजपा की है, यह कोई स्थायी स्थिति नहीं है। ठीक है कुछ कारणों से भाजपा को नुक्सान हुआ लेकिन पार्टी एक बार फिर से उठेगी तथा बढिया दल के तौर पर फिर से पंजाब में अपना परचम फहराएगी। 

प्रश्न: आगामी लोकसभा चुनावों के लिए भाजपा की क्या योजना है?
उत्तर:
पंजाब में भाजपा दोबारा मजबूत होगी। वर्ष 2019 में होने वाले लोकसभा चुनावों में भाजपा की तरफ से एक बार फिर से सभी सीटें जीत कर केंद्र में दोबारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार बनाई जाएगी, इसमें कोई दो राय नहीं है। 

प्रश्न: गुरदासपुर क्षेत्र में भाजपा किस स्थिति को आप कैसे आंकते हैं?
उत्तर:
भाजपा का वर्कर कभी भी पार्टी के खिलाफ नहीं चलता। पार्टी के किसी उम्मीदवार के खिलाफ तो वर्कर का गुस्सा तो हो सकता है लेकिन पार्टी के खिलाफ वर्कर कभी गुस्सा नहीं करता। गुरदासपुर में भाजपा शुरू से ही मजबूत रही है। मैंने वहां पर जिला अध्यक्ष से लेकर अन्य कई पदों पर रह कर काम किया है। मैंने वहां पदयात्रा कर एक-एक गांव के एक-एक घर तक पहुंच की है जिसका परिणाम यह रहा कि गुरदासपुर लोकसभा की सीट भाजपा लगातार जीतती रही है।

प्रश्न: विनोद खन्ना की सेहत के कारण कई प्रकार की चर्चाएं चल रही हैं, आप इसमें क्या कहेंगे?
उत्तर: विनोद खन्ना एक सक्षम अभिनेता के साथ-साथ एक सक्षम राजनीतिज्ञ भी हैं। बेशक वह अस्वस्थ हैं लेकिन हमारी भगवान से प्रार्थना है कि वह जल्द ही स्वस्थ हों तथा अपने लोकसभा क्षेत्र के जनता की सेवा के लिए फिर से जुट जाएं। 

प्रश्न: पार्टी अगर आपको जिम्मेदारी दे तो क्या आप लोकसभा चुनाव लड़ेंगे?
उत्तर:
भारतीय जनता पार्टी मेरे लिए मेरी मां की तरह है। पार्टी के कहने पर ही मैंने अब तक राजनीति की है। पार्टी ने अगर मुझे दरी बिछाने के लिए कहा तो मैंने दरी बिछाने का काम किया। अगर कल को पार्टी मुझे कोई और जिम्मेदारी देती है तो मैं उस जिम्मेदारी को तन्मयता से निभाने की कोशिश करूंगा। पार्टी मुझे टिकट दे या न दे मैं निरंतर पार्टी तथा जनता की सेवा करता रहूंगा। 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!